Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

एनसीसी कैडेट्स का 07 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार से जनपद नैनीताल के रानीबाग में प्रारंभ! पढ़ें नैनीताल जनपद अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। दूरगामी नयन डेस्क

ADVERTISEMENTS Ad

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एनडीएमए में गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित युवा आपदा मित्र योजना के अंतर्गत आयोजित यूएसडीएमए व जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नैनीताल द्वारा संचालित एनसीसी कैडेट्स का 07 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार से जनपद नैनीताल में रानीबाग में प्रारंभ किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *बिंदुखत्ता भूमि आंदोलन के नेता *खुशाल राम* नहीं रहे*! मंगलवार को होगा अंतिम संस्कार! पढ़ें बिंदुखत्ता अपडेट...

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा दिए गए निर्देशानुसार प्रशिक्षण के पहले दिन सभी प्रशिक्षणार्थी को डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005, उपकरण के बारे में जानकारी, बेसिक डिजास्टर मैनेजमेंट, गांठे एवं फंदों का अभ्यास एवं भूकंप के बारे जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण में 70 एनसीसी कैडेट्स द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है ।

प्रशिक्षण टीम में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी योगेश उनियाल, मास्टर ट्रेनर नवीन चंद्र, खोज एवं बचाव एवं लोक भवन स्थित एसडीआरएफ की टीम द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण दिनांक 15 दिसंबर 2025 तक चलाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें