Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

108 सेवा वाली कैंप कंपनी की खामियों को लेकर सीएमओ से मिला प्रतिनिधि मंडल! पढ़ें क्या समस्या गिनाई…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। जनपद नैनीताल में विभिन्न अनियमितताओं को लेकर चर्चित कैंप कंपनी का अनुबंध निरस्त कराने की मांग व अन्य 8 सूत्रीय मांगो को लेकर उत्तराखंड बेरोजगार संघ व उत्तराखंड युवा एकता मंच के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से सीएमओ के माध्यम से स्वास्थ्य महानिदेशक को पत्र भेजा उन्होंने कैंप कंपनी द्वारा 108 एंबुलेंस के ड्राइवरों से टायर की घिसाई के नाम पर 3000 से लेकर 7000 तक वेतन काटने की शिकायत की साथ ही बताया की जनपद नैनीताल मे लम्बें समय से कई लोकेशनों पर 108 उपलब्ध नही हैं व रिपेयरिंग के लिए भेजी गई हैं ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सावधानी ही बचाव है* *स्वस्थ रहें सुरक्षित रहें*! ज्योलिकोट के मरीजों का होगा निःशुल्क इलाज! पढ़ें~ मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ने क्या कहा...संक्रामक रोग की आहट...

जो 7-8 महिने बाद भी ठीक नही हुई, इसके साथ ही भवाली सामुदायिक स्वास्थ केंद्र की राजकीय एम्बुलेंस को उजाला एकेडेमी के अतिरिक्त प्रभार से व एम्बुलेंस चालक को वीआईपी ड्यूटी से मुक्त करने की मांग करी।

साथ ही युवाओ ने कहा की जिन भी लोकेशंस से 108 नदारद हैं उन लोकेशन पर तत्काल 108 वाहन तैनात किया जाए इसके साथ ही 108 वाहन चालको से उत्तराखंड युवा एकता मंच को प्राप्त डीपीओ के खिलाफ शिकायती पत्र भी मुख्य चिकित्साधिकारी को सौपा।

जिस पर विभाग ने गंभीरता दिखाते हुए जनपद नैनीताल के 108 के डीपीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही कार्यालय उपस्थित होकर स्पष्टीकरण मांगने की बात कही।

बेरोजगार संघ अध्यक्ष पवन ने कहा की 108 वाहन चालको की कमी होने के बावजूद भी कंपनी नए चालको की भर्ती नही कर रही हैं जो कि संबंधित कैंप कंपनी की खामियो को उजागर करता हैं और अगर संबंधित अनुबंध वाली कंपनी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाए देने में व इन आपातकालीन वाहनो का रखरखाव सुनिश्चित नही कर पा रही हैं तो तत्काल प्रभाव से राज्य सरकार को गंभीरता दिखाते हुए कंपनी के साथ अनुबंध निरस्त कर देना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *डीडीहाट से पिथौरागढ़ आ रहा वाहन आधा किलोमीटर गहरी खाई में समाया*! खटीमा निवासी की मौत! पढ़ें= दुखद समाचार...

आखिर कब तक मरीजो की जान से खिलवाड़ किया जाएगा, पवन ने बताया की इस संबंध मे उन्होंने राज्य की स्वास्थ्य महानिदेशक से भी दूरभाष पर बात कर आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया हैं।

इस दौरान अध्यक्ष पवन रावत, उपाध्यक्ष युवा मंच नैनीताल नीरज कन्याल, उपाध्यक्ष बेरोजगार संघ राहुल रावत, सचिव बेरोजगार संघ पियूष कुमार, छात्रनेता भाष्कर जोशी, अभिषेक कुमार, सूरज रावल, सागर बिष्ट, संजय, आयुष आदि अन्य युवा मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें