

हल्द्वानी। परिवहन विभाग की प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान 36 वाहनों के चालान किए गए तथा 11 वाहनों को सीज किया गया।
परिवहन कर अधिकारी गोविंद सिंह के द्वारा हल्द्वानी नगर क्षेत्र में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान बस, ट्रक, टैक्सी मैक्सी, ऑटो मोटरसाइकिल सहित 36 वाहनों के सीटबेल्ट, हेलमेट, ड्रेस, रिफ्लेक्टर , टैक्स, फिटनेस, परमिट आदि के अभियोग में चालान किए गए ।
इसके साथ ही परमिट शर्तों का उल्लंघन व सत्यापन न कराने पर 10 आटो वाहनों तथा प्रपत्र प्रस्तुत न करने के अभियोग में एक ट्रक को भी सीज किया गया।
चेकिंग अभियान के दौरान सहायक उप निरीक्षक राम चंद्र, चंदन सुप्याल, चंदन ढेल , अरविंद हयांकी , पुष्कर आदि उपस्थित रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *पुस्तैनी जमीन के विवाद में भाई ने ही ले ली भाई की जान*! पढ़ें~ क्या है पूरा मामला…
ब्रेकिंग न्यूज: *अगले तीन घंटे ऑरेंज अलर्ट*! पढ़ें: ताजा मौसम विज्ञान
ब्रेकिंग न्यूज: *वन्देमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में हुए विभिन्न कार्यक्रम*! पढ़ें~ मुख्य वक्ता ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने क्या कहा…