Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: नैनीताल से 522 मतदान दल रवाना! 2880 कार्मिकों की लगी ड्यूटी!द्वितीय चरण के मतदान के लिए 43 सेक्टर और 13 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात! चुनाव की सभी तैयारी पूरी! नैनीताल जनपद अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के द्वितीय चरण के तहत जनपद नैनीताल में मतदान दलों की रवानगी सुचारू रूप से संपन्न हुई।

ADVERTISEMENTS

जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) वंदना ने निर्वाचन प्रक्रिया की निगरानी हेतु कंट्रोल रूम से दूरभाष पर जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।द्वितीय चरण में कुल 522 मतदान पार्टियां चारों विकासखंडों भीमताल, हल्द्वानी, कोटाबाग एवं रामनगर से अपने गंतव्यों की ओर रवाना हुईं।

54 मतदान पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है। प्रातः सभी विकासखंडों से बनाए गए डिस्पैच सेंटर से मतदान दलों को सर्वप्रथम निर्वाचन सामग्री एवं मत पेटियां उपलब्ध कराई गईं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: पुलिस की पहल...सड़क में कैसे रहें सुरक्षित ? पढ़ें खास जानकारी...

निर्वाचन सामग्री प्राप्त करने के पश्चात मतदान टीमें निर्धारित रूट प्लान के अनुसार रवाना हुईं। प्रत्येक दल में पीठासीन अधिकारी सहित प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ मतदान अधिकारी सम्मिलित रहे।

शनिवार को तीन विकासखंडों से कुल 26 मतदान पार्टियां रवाना हुईं (भीमताल – 04, कोटाबाग – 21, रामनगर – 01)। वहीं, रविवार को शेष दलों सहित 496 मतदान पार्टियां अपने गंतव्यों को प्रस्थान कर गईं। अपराह्न तक सभी टीमें सकुशल अपने मतदेय स्थलों पर पहुंच गईं।

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के द्वितीय चरण के अंतर्गत शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था की है। इस उद्देश्य से जिले में 43 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 13 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

इन चारों विकास खंडो में निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु 2880 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। सोमवार को मतदान प्रातः 8 बजे से अपराह्न 5 बजे तक होगा। ठीक 5 बजे तक बूथ परिसर में प्रवेश कर चुके मतदाताओं को मतदान का अवसर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कोर्ट के आदेश पर शुद्ध पेयजल को लेकर कंट्रोल रूम स्थापित*! पढ़ें~ कहां करें संपर्क...

इसके लिए लाइन के अंतिम मतदाता को पीठासीन अधिकारी द्वारा 1 नंबर की पर्ची दी जाएगी।*अपर जिलाधिकारी ने कोटाबाग एवं हल्द्वानी में बूथों का निरीक्षण किया।

अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने आज कोटाबाग एवं हल्द्वानी विकास खंड के विभिन्न बूथों का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मद स्थलों का जायजा लिया तथा मतदान दलों से चुनाव संबंधी तैयारियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने पर जोर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें