Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

75 वां गणतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया जाएगा! पढ़ें कब क्या होगा…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में आगामी 26 जनवरी (75 वां गणतंत्र दिवस) मनाये जाने की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में उपजिलाधिकारी धारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूप रेखा का निर्धारण हुआ।

ADVERTISEMENTS

बैठक में निर्णय लिया गया कि जनपद में 75 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिनांक 25 और 26 जनवरी को जनपद के राजकीय भवनों को सायं 6:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक कम वोल्टेज के बल्बों का उपयोग करते हुए प्रकाशमान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *गेठिया-कुरियागांव की राह आसान* ! ब्लॉक प्रमुख *डॉ. हरीश सिंह बिष्ट* ने विभागीय अधिकारियों के साथ मौके का किया स्थलीय निरीक्षण! पढ़ें- भीमताल विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

दिनांक 26 जनवरी को प्रातः 8:00 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी और पूर्वाहन 9:30 बजे सभी शासकीय/अर्ध्दशासकीय कार्यालयों तथा शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण किया जाएगा। गणतन्त्र दिवस के अवसर पर राष्ट्र के महानुभावों की प्रतिमाओं पर पूर्वाहन 10:30 बजे माल्यार्पण का कार्य किया जाएगा।

नैनीताल के मल्लीताल फ्लैट में पूर्वाहन 11:00 बजे से 12:30 बजे तक पुलिस परेड प्रारंभ की जाएगी। विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं/एनसीसी कैडेट्स एवं लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।

विकास से जुड़े विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां निकाली जाएंगी। संबंधित उपजिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत रूट मार्च एवं अन्य कार्यक्रम कराएंगे और इसे भव्य रूप देंगे।

राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर दो दिन तक छोटे बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों को नैनीताल जू में निःशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त गणतंत्र दिवस के अवसर पर शराब की दुकानें बंद रहेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *बेलवाल भोग की 12वीं वर्षगांठ पर हींग की नई रेंज लॉन्च, जल्द आएगी चाय*! पढ़ें= चेयरमैन *अनीता बेलवाल* ने क्या कहा ...

वहीं गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में विभिन्न तिथियों में भी विभिन्न विभागों द्वारा अनेक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जनपद के सभी शहरी एवं ग्रामीण निकायों में 26 जनवरी तक स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप शिक्षा अधिकारी, पर्यटन अधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका नैनीताल, एई जल संस्थान, खाद्य पूर्ति अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी, ओसी जिला मुख्यालय, महासचिव व्यापार मंडल सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें