

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सुपरवाइजर पद पर जल्द प्रमोशन के निर्देश दिए। उन्होंने इस संबंध में विभागीय सचिव को पत्रावली पेश करने के निर्देश दिए।सचिवालय में सोमवार को मुख्यमंत्री से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिनी कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। उन्होंने कहा, तीन माह पूर्व सुपरवाइजर पद पर प्रमोशन को ऑनलाइन सत्यापन हो चुका है, पर प्रमोशन नहीं किए गए। पदाधिकारियों ने कहा कि इस बीच कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रिटायर हो गईं, कई रिटायर होने को हैं। उन्होंने जल्द सुपरवाइजर पद पर प्रमोशन की सूची जारी करने की मांग की।इस पर मुख्यमंत्री धामी ने सचिव महिला कल्याण एवं बाल विकास एचसी सेमवाल को फोन कर तत्काल इस संदर्भ में पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री से मिलने वालों में संपत्ति त्रिपाठी, विमला जोशी, राजेश्वरी रतूड़ी, सुषमा रावत और मना साह आदि मौजूद रहीं।










More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू! पढ़ें कब कहां होंगे चुनाव…
ब्रेकिंग न्यूज: वन विभाग में फेरबदल! वर्तमान हॉफ ने लिया वी आर एस! पढ़ें किसे मिला चार्ज…
Breking news: नैनीताल जनपद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह पूर्वक मनाया! पढ़ें कहां किसने लिए भाग…