🖋बेणीराम उनियाल

देहरादून निवासी सुश्री पुष्पा मुन्जियाल पुत्री मेघराज निवासी प्रेम धाम, 25 नेहरू रोड़, डालनवाला, देहरादून ने अपनी सारी सम्पत्ति का मालिकाना हक कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष, सांसद राहुल गांधी के नाम करते हुए देहरादून कोर्ट में बसीयतनामा पेश किया है।उपरोक्त जानकारी देते हुए महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी के नाम अपनी सम्पत्ति का बसीयतनामा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह को उनके यमुना काॅलोनी स्थित आवास पर सौंपते हुए सुश्री पुष्पा मुन्जियाल ने कहा कि वे श्री राहुल गांधी क विचारों से अत्यधिक प्रभावित हैं। उनके परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढकर देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है। चाहे श्रीमती इन्दिरा गांधी हो, चाहे राजीव गांधी हों उन्होंने इस देश की एकता और अखण्डता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी।














More Stories
उत्तराखंड में जुलाई में होंगे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, तैयारियों में जुटी सरकार
उत्तराखंड- यहाँ विजलेंस की टीम ने तहसीलदार के पेशकार को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
लालकुआँ पुलिस की शराब माफियाओं पर कार्यवाही जारी….108 पाउच अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार