

उत्तरकाशी
चिन्यालीसौड़ तहसील के दिचली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़ी मणी में एक महिला पर गुलदार ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में बुरी तरह घायल महिला ने दम तोड़ दिया। इससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। बताया जा रहा है महिला आंगनबाड़ी कार्यकत्री के रूप में कार्यरत थीं।
जानकारी के अनुसार शनिवार को शाम करीब 6 बजे के वक्त सुनीता देवी पत्नी सुंदरलाल 32 वर्ष पर बाघ ने हमला कर दिया। वह मवेशियों के साथ जंगल घास काटने गई थीं। हमले में बुरी तरह जख्मी सुनीता ने दम तोड़ दिया।
वन विभाग और राजस्व प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। उधर, गुलदार के इस हमले से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और वन विभाग से आदमखोर बाघ को तुरंत पकड़ने की मांग की है।










More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू! पढ़ें कब कहां होंगे चुनाव…
ब्रेकिंग न्यूज: वन विभाग में फेरबदल! वर्तमान हॉफ ने लिया वी आर एस! पढ़ें किसे मिला चार्ज…
Breking news: नैनीताल जनपद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह पूर्वक मनाया! पढ़ें कहां किसने लिए भाग…