Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

आम आदमी पार्टी की नैनीताल में हुई राज्य स्तरीय बैठक! पढ़ें क्या हुई चर्चा…

खबर शेयर करें -

नैनीताल। आज यहां आम आदमी पार्टी की बैठक संपन्न हुई जिसमे प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी सहित करीब सात दर्जन पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक में कई निर्णय लिए गए, सर्व प्रथम पार्टी की मजबूती पर बल दिया गया और आगामी सभी चुनावों में जोरदार उपस्थिति दर्ज करने को लेकर चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें 👉  बिग ब्रेकिंग न्यूज़: *पीएम नरेंद्र मोदी को उनके “प्रतिष्ठित राजनेता और प्रभावशाली वैश्विक नेतृत्व” के लिए ‘ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित किया गया*! पढ़ें पांच देशों की यात्रा का पहला पड़ाव...

प्रदेश संगठन सचिव सीएस पाण्डेय ने बताया कि बैठक में पार्टी ने संगठन के विस्तार करने का निर्णय लिया है और घर घर आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता जायेगा, इसके लिए जिम्मेदार लोगों को जिम्मेदारी पार्टी देगी।

उन्होंने कहा प्रदेश में जनता समस्या से जूझ रही है लेकिन सरकार को इससे कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी अब जनता की समस्या को लेकर आंदोलन की राह पर चलेगी जिससे जनता को राज्य बनने का लाभ मिल सके।

Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें