

यमुनोत्री/देहरादून। आज यहां पहाड़ी से गिरे बोल्डर ने एक पुलिस कर्मचारी की जान ले ली। समाचार के अनुसार यहां यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के डबरकोट में ड्यूटी के दौरान एक सिपाही की पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गयी जबकि साथ मे एक होमगार्ड बाल बाल बच गया ।
इस घटना से वहां पर हड़कंप मच गया पुलिस कांस्टेबल राहगीरों की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था लेकिन वह कांस्टेबल खुद आपदा का शिकार हो गया।
बताया जाता है कि यमुनोत्री रोड़ पर ओजरी डबरकोट डेंजर जॉन पर यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस की ड्यूटी लगी हुई है। वाहनों को पास करवाने के बाद लौटते समय अचानक पहाड़ी से आये पत्थर की चपेट में आकर पुलिस हेड कांस्टेबल चमन सिंह तोमर की मौत हो गयी।
जैसे ही घटना घटी तो तुरंत घायल पुलिस जवान को बड़कोट अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर है।
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू! पढ़ें कब कहां होंगे चुनाव…
ब्रेकिंग न्यूज: वन विभाग में फेरबदल! वर्तमान हॉफ ने लिया वी आर एस! पढ़ें किसे मिला चार्ज…
Breking news: नैनीताल जनपद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह पूर्वक मनाया! पढ़ें कहां किसने लिए भाग…