देहरादून/डोईवाला
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एरोसिटी एवं इंटरसिटी टाउन पर जनहित में दिए बयान को लेकर आभार व्यक्त किया।
डोईवाला विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर, प्रदेश के डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में नये शहर के रूप में एरोसिटी एवं इंटरसिटी टाउन की अन्य राजनीतिक दलों द्वारा डोईवाला की जनता में भ्रामक प्रचार किया जा रहा था जिसको लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनहित में मीडिया के माध्यम से बयान जारी कर भ्रामक खबर को विराम लगाने पर एक धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भाजपा के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि जो भी कार्य होंगे जब तुम आओगे। भाजपा प्रतिनिधिमंडल में भाजपा जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल, पूर्व प्रधान पुरुषोत्तम डोभाल, सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र बेलवाल, प्रदेश मंत्री विशाल क्षेत्री, दीपक चौहान, जसनीत सिंह (जस्सी), सत्यम पाल, जिला संयोजक आईटी युवा मोर्चा सुबोध नौटियाल, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा नितिन कोठारी, परवादून बार एसोसिएशन सचिव एडवोकेट मनोहर सैनी, एडवोकेट रोहित बडोला, एडवोकेट सुशील वर्मा, प्रधान जीवन वाला परमजीत कौर, गुरजीत लाडी, मंजू नेगी, गुंजन सैनी आदि उपस्थित थे।

















More Stories
* ब्रेकिंग न्यूज * क्या जल्द पूरा होने वाला है *विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट* का ड्रीम प्रोजेक्ट! पढ़ें *बिंदुखत्ता राजस्व गांव को लेकर नई खबर…
* ब्रेकिंग न्यूज * *कैंची धाम* ट्रैफिक व्यवस्था पर डीएम *वंदना* ने ली अपडेट! पढ़ें क्या दिए निर्देश…
* ब्रेकिंग न्यूज * सीएम पुष्कर धामी ने अधिकारियों के कसे पेच! पढ़ें दोनों मंडल आयुक्तों को क्या दिए निर्देश…