पृथ्वी संरक्षण दिवस व मित्रता दिवस तथा सावन मास पर रायपुर दुर्गा मंदिर में पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी ने संयुक्त देववृक्ष बेलपत्री का पौधारोपण किया गया।
रायपुर कुद्दुवाला दुर्गा मंदिर में पृथ्वी संरक्षण दिवस व मित्रता दिवस तथा सावन मास पर देववृक्ष बेलपत्री का पौधारोपण किया गया। यह पौधारोपण पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी के सौजन्य से किया गया सभी ने पौधा लगाने व उनको बचाने का संकल्प लिया। वृक्षमित्र डॉ सोनी ने कहा हमे ओजोन परत को सुरक्षित रखना है तो अधिक से अधिक पौधों का रोपण करना होगा तभी पृथ्वी व पृथ्वी में रहने वाले प्राणी जगत की हिफाजत होगी। राजेश थपलियाल ने कहा पौधा लगाना उतना जरूरी नही है जितना उसको बचना है पेड़ पौधे है तभी तो स्वच्छ आबोहवा हमारे लिए है वही मुकेश हटवाल ने कहा जिन पौधों को रोपण आज हम कर रहे हैं कल उसका लाभ हमारे आनेवाली पीढ़ी को मिलेगा। पौधारोपण में मनोहर सिंह रावत, उदयपाल सिंह नेगी, उमेश डिमरी, राकेश खड़रयाल, कुशल बोहरा, दीपक बोहरा, अजय कुमार, महेश ठकुरी, विपुल अग्रवाल, सतीश शर्मा आदि मौजूद थे।


















More Stories
* ब्रेकिंग न्यूज * बिखौती मेला संपन्न! पढ़ें द्वाराहाट संवाददाता की अपडेट (वीडीओ ) …
*ब्रेकिंग न्यूज* प्रतिदिन होगा 250 टैक्सी का सत्यापन! पढ़ें क्या है फरमान…
*ब्रेकिंग न्यूज* कटघरिया और ऊंचापुल में गर्जी जे सी बी! पढ़ें हल्द्वानी अपडेट…(vdo)