
हरिद्वार से सनसनीखेज घटना की खबर सामने आ रही है। यहां सोमवार सुबह नगर कोतवाली क्षेत्र में रेहड़ी लगाने वाले की एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इलाके में हड़कंप मचा गया।
जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान कनखल निवासी करन उर्फ कन्नू (19) के रूप में हुई। घटना सोमवार सुबह करीब 5 बजे की है। बताया जा रहा है आरोपित युवक ने कनखल हाथी पुल के पास युवक को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने आरोपित की तलाश की। कुछ ही घंटे के अंदर मुख्य आरोपी हर्षित चड्ढा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू! पढ़ें कब कहां होंगे चुनाव…
ब्रेकिंग न्यूज: वन विभाग में फेरबदल! वर्तमान हॉफ ने लिया वी आर एस! पढ़ें किसे मिला चार्ज…
Breking news: नैनीताल जनपद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह पूर्वक मनाया! पढ़ें कहां किसने लिए भाग…