
डोईवाला
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा श्री उदासीन आश्रम मंदिर में शिवलिंग पर रुद्राभिषेक और हवन यज्ञ कर दीर्घायु होने की कामना की।
डोईवाला नगर के श्री उदासीन आश्रम परिसर केशवपूरी में सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन पर पंडित माधव खलाल द्वारा शिवलिंग पर रुद्राभिषेक और हवन यज्ञ कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दीर्घायु होने की कामना की, इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री विशाल क्षेत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में प्रदेश चाहुमुखी विकास की और बढ़ रहा है और प्रदेश सरकार की तरफ से कई जनकल्याणकारी योजना संचालित की गई है इससे समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास हुआ है, भाजपा जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश नये भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है और साथ ही उत्तराखंड निरंतर विकास, लोक कल्याण और प्रगति के पथ पर अग्रसर है, इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नशे के खिलाफ लामबंद होने का संकल्प भी लिया है, कार्यक्रम में महंत त्रिवेणी दास महंत वेद मुनि, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष रामकिशन, सुरेश सैनी, मनिंदर सिंह, मनीष छेत्री, सुमित लोधी, गब्बर सिंह बिष्ट, सोनू गोयल, पंकज शर्मा, सुशील जायसवाल, आदेश पवार, गणेश रावत, यशराज सोनकर, रजत कुमार, भाग सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू! पढ़ें कब कहां होंगे चुनाव…
ब्रेकिंग न्यूज: वन विभाग में फेरबदल! वर्तमान हॉफ ने लिया वी आर एस! पढ़ें किसे मिला चार्ज…
Breking news: नैनीताल जनपद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह पूर्वक मनाया! पढ़ें कहां किसने लिए भाग…