केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बढ़ते पेट्रोल-डीजल की कीमतों का ठीकरा राज्यों पर फोड़ते हुए कहा कि राज्य सरकारें जमकर वैट वसूल रही हैं। पुरी ने राज्य सरकारों को तेल पर वैट घटाने की सलाह देते हुए कहा कि तेल की कीमतें सरकार के हाथों में नहीं है। उन्होंने कहा कि तेल कंपनियां तय करती है कि तेल कीमतें कम होंगी या बढ़ेगी।हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि देश अब भी पूरी तरह से कोरोना के झटके से उबर नहीं पाया है। उन्होंने ये भी कहा कि पीएम मोदी ने ये सुनिश्चित किया है कि संकट के दौर में देश में तेल और गैस की कमी ना हो। तेल की बढ़ती कीमतों के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा- देश में हर रोज 5 मिलियन बैरल तेल की खपत होती है। तेल की कीमतों को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों को मिलकर कड़े कदम उठाने चाहिए। हमारे हाथ में नहीं तेल की कीमतें पुरी ने कहा कि केंद्र सरकार का तेल की कीमतों पर कोई नियंत्रण नहीं है। पुरी से जब ये पूछा गया कि चुनाव के दौरान तेल के दाम क्यों नहीं बढ़ते तो उन्होंने कहा कि तेल कंपनियां जनता से जुड़ी हुई है और वो जरूरत के हिसाब से जनता के हित में फैसला करती है।















More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: मच्छरों का आतंक! नहीं भाग रहे किसी प्रोडक्ट से! हर घर पूर्व की भांति हो दवा का छिड़काव! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: हाईस्कूल के स्टेट टॉपर जतिन जोशी को प्रमाण पत्र के साथ ₹21000 की धनराशि से सम्मानित! पढ़ें मुख्यअतिथि महापौर गजराज ने क्या कहा…
लालकुआँ:- बिंदुखत्ता से शादी समारोह में जा रहा था परिवार, हुआ सड़क हादसे का शिकार… दंपति और बेटा गंभीर…