नई दिल्ली

भारत की राजनीतिक ताकत जिसे कह सकते हैं जिसने आजादी केआंदोलन में और बाद में कुर्बानियों का इतिहास रचा जिसने 60 साल राज का अनुभव लिया वही दल आज ठेकेदारों को फ्री हैंड देने जा रहा है! पीके की कांग्रेस से शर्त है कि वह फ्री हैंड काम करेगा उसके काम में कोई दखल नहीं देगा! अब पीके की विचारधारा चलेगी या कांग्रेस की समझा जा सकता है! पीके ने हाल के 2022 विधान सभा चुनाव में यूके में आप वालों को चुनाव लड़वाया था जिसमें सहनाज हिंदुस्तानी गाने सैट करता था फिर चार लोग खाली कुर्सी भरने को राह चलते लोगों को बिठाकर आप के नेताओं से जमकर नोट कमाकर निकल लिए, पूरे राज्य में पीके ग्रुप आप को 20 सीट जीती हुई बता रहा था जबकि हस्र आपका खाता तक नहीं खुलवा सका पीके ग्रुप! अब कांग्रेस को जिंदा करने 2024 में मोदी सरकार को हटाने चले हैं पीके ग्रुप वाले! कांग्रेस अब पीके को ठेका दे या फिर वो कुछ करे जब तक वह तुष्टिकरण की सियासत से बाहर नहीं आती तब तक कांग्रेस सत्ता से दूर ही रहेगी! पीके चुनाव में कंडीडेटों से माल वसूली करेगा, किसको टिकट देगा, कई मामले आयेंगे तब कांग्रेस क्या कहेगी ? पीके को ठेका देने से तो अपने ही घर के योग्य नेताओं को कांग्रेस की कमान सोंपों क्यों नहीं अच्छा लगता ? जब घर के लोग बुरे लगे तभी तो पीके ग्रुप ऑफ इंडिया को लाया जा रहा है फ्री हैंड के साथ! कांग्रेस पार्टी क्या पीके ग्रुप को लाकर मोदी सरकार को हरा देगी ? मोदी रहे दूर उनके चेलों को हरा पाना कठिन हो रहा है! यूपी और यूके में दिख गया है! कांग्रेस अपनों से दूरी गैरों पर रहम की नई नीति पर आगे बढ़ रही है देखना है पीके ग्रुप ऑफ इंडिया कांग्रेस को कितना लाभ दिला पाते हैं, पीके ग्रुप की ताजपोसी जल्द होने जा रही है इंद्रा कांग्रेस की तर्ज पर अब पीके कांग्रेस भी लोग कहने लग जायेंगे /
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: चुनाव संपन्न करवाने के लिए पोलिंग पार्टी नाप रही पैदल पहाड़ियां! पढ़ें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: उप राष्ट्रपति के लिए आने लगे नाम सामने! अभी किसी के नाम का नहीं हुआ ऐलान! पढ़ें संविधान क्या कहता है…
ब्रेकिंग न्यूज:कल हाथीखाना तो आज खड्डी मोहल्ला! पढ़ें क्यों हैं संकट में लालकुआं की बस्तियां …