Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

भवाली पहुंचे कांग्रेस सांसद प्रत्याशी! पढ़ें कितने लोग रहे मौजूद…

Ad
खबर शेयर करें -

भवाली। टिकट मिलने के बाद प्रथम बार कांग्रेस सांसद प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और भवाली में पार्टी की सांगठनिक स्थिति के बारे में चर्चा की।

कांग्रेस पार्टी का सांसद प्रत्याशी घोषित होने के बाद प्रथम बार भवाली आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद प्रत्याशी प्रकाश जोशी का जोरदार स्वागत अभिनंदन किया।प्रकाश जोशी ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए कहा कांग्रेस केसाथ युवा है, महिलाएं हैं ,और आम जनता कांग्रेस के साथ है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए! पढ़ें सेतु आयोग की पहल...

उन्होंने कहा इस बार कांग्रेस रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, महंगाई और संविधान बचाओ को लेकर जनता के बीच में जाएगी और हमें पूर्ण विश्वास है कि जनता कांग्रेस को फिर से सत्ता में देखना चाहती है।और इस तानाशाह व भ्रष्ट सरकार से छुटकारा पाना चाहतीहै।

इस दौरान, पीसीसी उत्तराखंड व जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस खष्टी बिष्ट, पूर्व पालिका अध्यक्ष दयाल आर्य,भुवन अधिकारी, सुजान रजवार,संजीव भगत, सद्दाम मियां,भुवन लाल साह, हरेंद्र आर्य, अफसर अली, पुष्पेश पांडे ,पंकज आर्य रमेश कुमार ,इदरीश खान, पंकज बिष्ट तरुण शाह, राजेंद्र खनवाल उषा कनौजिया,, जानकी आर्य, धनी दुमका चंपा देवी शांति तिवारी नवाब अली निशा बिष्ट गणेश आर्य, अंजू देवी फैमिदा बेगम। आसमा बेगम, सविता सहित कई लोगों उपस्थित थे।