
केदारनाथ। यहां उप चुनाव के लिए प्रचार तेज हो गया है और बीस नवंबर को मतदान होगा। भाजपा ने इस चुनाव को जीतने के लिए महिला शक्ति को मैदान में उतारा है तो कांग्रेस ने पूर्व विधायक पर भरोसा जताया है।
आशा नौटियाल और मनोज रावत के बीच मुकाबला होना है! कांग्रेस के सभी नेताओं ने जनता से इस बार भाजपा को सबक सिखाने के लिए केदारनाथ में डेरा डालो घेरा डालो अभियान चलाया है तो वहीं डॉ हरक सिंह रावत की बहु ने भाजपा के प्रत्याशी को गले लगाकर जीत का दावा किया है।
भाजपा नेताओं ने भी इस चुनाव को जीतने के लिए पूरा जोर लगाना शुरू कर दिया है तो कांग्रेस ने भी इस चुनाव में जीतने के लिए अपने सभी नेता मैदान में उतारे हैं।
बीस नवंबर को मतदान होने वाला है देखना है केदारनाथ से क्या जनादेश मिलता हैं क्योंकि इसके बाद निकाय और पंचायत चुनावों की धूम मचने वाली है! दोनों राजनीतिक दलों में इस सीट को लेकर खासा उत्साह है।
















More Stories
* ब्रेकिंग न्यूज * क्या जल्द पूरा होने वाला है *विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट* का ड्रीम प्रोजेक्ट! पढ़ें *बिंदुखत्ता राजस्व गांव को लेकर नई खबर…
* ब्रेकिंग न्यूज * *कैंची धाम* ट्रैफिक व्यवस्था पर डीएम *वंदना* ने ली अपडेट! पढ़ें क्या दिए निर्देश…
* ब्रेकिंग न्यूज * सीएम पुष्कर धामी ने अधिकारियों के कसे पेच! पढ़ें दोनों मंडल आयुक्तों को क्या दिए निर्देश…