फरीदाबाद।
यहां एक नशेडी पुत्र ने अपने ही मां बाप को मौत के घाट उतार दिया और उसके बाद फरार हो गया। खेड़ी पुलिस थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह लगभग चार बजे हनुमान नगर निवासी जितेंद्र ने नशे की लत के चलते अपने पिता बीर सिंह उम्र 70 मां चंपा देवी उम्र 62 को धार दार हथियार से मार डाला, इसके बाद वह फरार हो गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों लोगों को अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। लोगों ने बताया जितेंद्र आए दिन नशे के लिए मां बाप से पैसे मांगता था और नहीं देने पर मारपीट करता था। पुलिस कलियुग के पुत्र की खोज में जुट गई है।

















More Stories
ब्रेकिंग न्यूज* अब उप जिलाधिकारी बदले! पढ़ें नैनीताल अपडेट…
“विविध समाचार* क्या *पलायन* रोकने को मील का पत्थर साबित होगी *होम स्टे योजना* ? पढ़ें होम स्टे संचालक पंकज से खास बातचीत…
*खेती किसानी अपडेट* मौसम की दी सूचना! देखें मौसम क्या कहता है…