
नैनीताल।
पुलिस में सिपाही की भर्ती कल से शुरू होने जा रही है। नैनीताल जिले में हल्द्वानी मिनी स्टेडियम को भर्ती प्रक्रिया के लिए चयनित किया है तो वहीं उधमसिंह नगर में भी भर्ती की व्यवस्था की गई है। इसमें महिला व पुरुष दोनों की परीक्षा होगी। एसएसपी पंकज भट्ट के अनुसार हल्द्वानी में ग्यारह हजार तीन सौ युवतियां भाग लेंगी। एक दिन में 400 अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। इस दौरान मोबाइल पर रोक रहेगी। परीक्षा के लिए सुबह सात बजे इंट्री होगी और महिला अभ्यर्थी परीक्षा में किसी अन्य को साथ अंदर नहीं ला सकेंगी। महिलाओं के लिए वजन 45 किलो व ऊंचाई 152 सेंटीमीटर रखी गई है। भर्ती के लिए एसएसपी पंकज भट्ट के आलावा 56 पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहेंगे। महिलाओं के लिए पचास मीटर दौड़ रखी गई है।











More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर में आई खराबी! इमरजेंसी लैंडिंग! पायलट को मामूली चोट! यात्री सकुशल! पढ़ें खास अपडेट…
UKSSSC भर्ती :- LT भर्ती को लेकर बड़ी खबर, सैकड़ों अभ्यर्थियों को मिली राहत, जल्द होगी नियुक्ति – देंखे VIDEO
हल्द्वानी:-शहर के प्रतिष्ठित निजी अस्पताल में मरीज को देखने आई महिला से छेड़खानी का मामला आया सामने…