

नैनीताल।दिनाँक 06 अक्टूबर का माननीय मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी का जनपद भ्रमण कार्यक्रम प्राप्त हुआ है। माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिनाँक 06 अक्टूबर को प्रातः 09:50 मिनट पर जीटीसी हैलीपैड, देहरादून से प्रस्थान कर प्रातः 10:55 मिनट पर कैलाखान हैलीपैड, नैनीताल पहुचेंगे। इस आशय की जानकारी देते हुए जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि मुख्यमंत्री प्रातः 11 बजे राज्य अतिथि गृह, नैनीताल में पार्टी पदाधिकारियों से वार्ता करेंगे। मध्यान्ह 12:00 बजे माननीय केंद्रीय मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आहूत बैठक में वर्चुअल प्रतिभाग करेंगे। इसके पश्चात जनपदस्तरीय अधिकारियों के साथ विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे तत्पश्चात सांय 04:30 बजे कैलाखान हैलीपैड से देहरादून के लिए रवाना होंगे।










More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू! पढ़ें कब कहां होंगे चुनाव…
ब्रेकिंग न्यूज: वन विभाग में फेरबदल! वर्तमान हॉफ ने लिया वी आर एस! पढ़ें किसे मिला चार्ज…
Breking news: नैनीताल जनपद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह पूर्वक मनाया! पढ़ें कहां किसने लिए भाग…