
देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बेरोजगारों के समर्थन में निकाली गई पूर्व सीएम हरीश रावत की पदयात्रा को हास्यास्पद बताया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में जब रावत मुखिया थे तो जमकर नौकरियों की बंदरबांट की गई। लेकिन अब बेरोजगारी के खिलाफ पदयात्रा का ढ़ोंग रचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम हरीश रावत ने अपने कार्यकाल में यदि नौकरियों की बंदरबांट पर अंकुश लगाया होता तो राज्य के बेरोजगारों के साथ न्याय हुआ होता। उन्होंने कहा कि आज पूर्व सीएम बेरोजगारों के बीच मसीहा बनने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने इस दौरान बेरोजगारी दर को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के बयान को भी तथ्यों के विपरीत बताया। महेंद्र भट्ट ने कहा कि उतराखंड मे बढ़ी बेरोजगारी दर अस्थाई है। राज्य मे रोजगार के अहम स्रोत पर्यटन और कृषि बागवानी है। शीतकाल मे व्यावसायिक गतिविधिया कम हो जाती है। इसके बावजूद राज्य में ज्यादा असर नही पड़ा है। उन्होंने कहा कि राज्य मे बेरोजगारी की दर राष्ट्रीय बेरोजगारी की दर से काफी कम है। उन्होंने कहा कि सरकार प्राइवेट के साथ ही सरकारी क्षेत्र में भी युवाओं को रोजगार दिलाने के गंभीर प्रयास कर रही है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
More Stories
Haridwar News:-112 परिवहन आरक्षी प्रशिक्षुओं ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ…
UKSSSC भर्ती :- LT भर्ती को लेकर बड़ी खबर, सैकड़ों अभ्यर्थियों को मिली राहत, जल्द होगी नियुक्ति – देंखे VIDEO
उत्तराखंड में डेमोग्राफी चेंज : 24 साल में 16 प्रतिशत हुई देवभूमि में मुस्लिम आबादी