Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

*सुरेन्द्र लोटनी* सहित सभी सभासदों ने ली कर्तव्य और परायणता की शपथ! पढ़ें लालकुआं नगर पंचायत शपथ ग्रहण समारोह अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। ( प्रधान संपादक जीवन जोशी ) आज निकाय चुनाव में विजई हुए चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह लोटनी सहित सभी सभासदों को उप जिलाधिकारी तुषार सैनी ने पद गोपनीयता और कर्तव्यों के प्रति शपथ दिलाई।

ADVERTISEMENTS

इस अवसर पर चेयरमैन सुरेन्द्र लोटनी ने कहा जिस उम्मीद पर जनता ने उनको चेयरमैन पद पर बिठाया है वह उस उम्मीद पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

इस दौरान सभासद धनसिंह बिष्ट, योगेश उपाध्याय, दीपा पाण्डेय, भुवन पाण्डेय, नेहा आर्या, सुरेश शाह, सबनम ने भी शपथ ली। इस अवसर पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार सिंह ने चेयरमैन सुरेन्द्र लोटनी सहित सभी सभासदों को स्टाफ की तरफ से गुलदस्ता भेंट किया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *चम्पावत पाटी नगर पंचायत में निर्दलीय का कब्जा*! *भाजपा को मिली हार*! पढ़ें उत्तराखंड अपडेट...

इस अवसर पर सभी सभासदों ने भी जनता से किए वादों को पूरा करने का भरोसा दिलाया। अपने प्रिय चेयरमैन को माला पहनाने और गुलदस्ता भेंट करने के लिए समर्थक बेचैन नजर आए!

सैकड़ों लोगों ने विजई हुए चेयरमैन सुरेन्द्र लोटनी सहित सभी सभासदों का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल लालकुआं के सीईओ अजय कुमार गुप्ता, नरेश चंद्रा, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, लालचन्द्र सिंह, पवन चौहान, भाजपा के चेयरमैन प्रत्याशी प्रेमनाथ पंडित, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष खिलाफ सिंह दानू, कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा, हेमवती नंदन दुर्गापाल, नंदन सिंह राणा, अर्जुन गोस्वामी, जीवन कबडाल, लखन मेहता, कुंदन सिंह मेहता सहित सैकड़ों महिला पुरुष मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *वैलिब्रिज का फीता काटकर सांसद ने किया शुभारंभ*! पढ़ें कैंची धाम अपडेट...देखें vdo

कार्यक्रम का सफल संचालन पूरन रजवार ने किया। कार्यक्रम के बाद बोर्ड की पहली बैठक भी आयोजित कर भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार विमर्श किया गया।

इस दौरान शहर में हर तरफ उत्साह का माहौल देखा गया और सभी उपस्थित लोगों के लिए जलपान और भोजन की व्यवस्था भी की गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें