

लालकुआं । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध कच्ची शराब की बिक्री/तस्करी व होटल ढाबो में अवैध रुप से शराब परोसने के विरुद्ध अभियान प्रचलित है ।
इसी क्रम में प्रकाश चन्द्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन में श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में दिनेश सिंह फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआ के नेतृत्व में अधीनस्थ पुलिस बल को ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित कर टीम का गठन किया गया ।
जिसमें हे0कानि0 पूरन सिंह रायपा द्वारा मय हमराही टीम द्वारा अभियुक्त अरमान पुत्र उस्मान अली निवासी केयर आँफ नैन सिंह नेगी निवासी घोड़ानाला बिन्दुखत्ता लालकुआं उम्र- 19 वर्ष को डार्बी ग्राउण्ड टांडा जंगल लालकुआं के पास से 49 पाउच कच्ची शराब खाम के साथ गिरफ्तार किया गया ।
व अभियुक्त को गिरफ्तार कर जुर्म आबकारी अधिनियम FIR N0- 31/25 धारा 60 आबकारी अधि0 बनाम अरमान उपरोक्त पंजीकृत कराया गया है ।
पुलिस टीमः- 1—हे0कानि0 पूरन सिंह रायपा2- कानि0 आनंदपुरी3- कानि0 तरुण मेहता
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Subscribe to my channel
More Stories
{प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी} *17 सितंबर को कर रहे 75 वर्ष पूरे*! पढ़ें~~ उनका 25 साल का राजनीतिक सफर…
ब्रेकिंग न्यूज: *स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी का असमय जाना हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति* : *मुख्यमंत्री पुष्कर धामी*! जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी के नाम पर हो हल्द्वानी मीडिया सेंटर! पढ़ें हल्द्वानी अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *सेवा, सहभागिता और संकल्प से बनेगा विकसित उत्तराखंड* पढ़ें – कब से चलेगा सेवा संकल्प अभियान…