

भीमताल। यहां प्रसिद्ध हरेला महोत्सव के द्वितीय दिवस का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख डॉo हरीश सिंह बिष्ट व नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा ब्लॉक के ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य सभासद गण ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
ब्लॉक प्रमुख डॉo हरीश सिंह बिष्ट ने ऐतिहासिक हरेला महोत्सव आयोजन की शुभकामनाएं दी, कहा हरेला मेला सिर्फ एक आयोजन नहीं है। यह हमारे पूर्वजों द्वारा संजोई गई 100 साल से भी अधिक पुरानी ऐतिहासिक विरासत है।

उन्होंने कहा जब मैं इस पावन स्थान पर आता हूँ, तो मुझे मेले की शुरुआत के वो पुराने दिन यहाँ की संस्कृति एवं सभी लोगों के प्रेम में एक अलग ही ऊर्जा महसूस होती है।
उन्होंने कहा यह हरेला मेला हमारी भीमताल की पहचान है, हमारी जड़ों से जुड़ने का माध्यम है। प्रमुख ने कहा मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि हमारी सरकार भीमताल के विकास और यहाँ के पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

इस ऐतिहासिक मेले की भव्यता को देखते हुए इसे राज्य मेले का आधिकारिक दर्जा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
राज्य मेला घोषित करने के लिए शीघ्र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर अनुरोध करूंगा मेले में लगे हमारे स्वयं सहायता समूहों स्थानीय व्यापारियों को बढ़ावा देकर हम भीमताल को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।

युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़े रखने के लिए ऐसे सांस्कृतिक और पौराणिक त्योहारों को संजोकर रखने की आवश्यकता है। मेले में आए सभी गायकों, अनेको क्षेत्रों से आए दुकानदारों ओर इसका प्रचार प्रसार कर रहे सभी मीडिया के साथियों को साधुवाद देता हूं सभी को इस कौतिक मेले की शुभकामनाएं।
संचालन हेमन्त बिष्ट द्वारा किया गया इस अवसर पर ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह गंगोला, जया बोहरा, राधा कुल्याल, ममता दुमका, जानकी आर्य, मुकेश पलड़िया, प्रदीप कुमार, नंदन बोरा, विक्रम सम्मल, नवीन पलड़िया, बालम राणा, ललित मोहन,अजय कुमार बीडीसी मोहित टम्टा, पंकज सूर्या,अंकित आर्य, ललित सम्मल, चंदन सिंह, गौरव रमोला,नवीन पांडे, देवेश कुमार, प्रेम कुल्याल, संजय कुमार, नवीन क्वीरा ईओ राहुल सिंह सहित भीमताल की बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित सभी सभासद गण स्थानीय जनता उपस्थित रही।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *आज होने जा रही परीक्षा की तैयारी पूरी*! पढ़ें : नैनीताल जनपद अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: स्वर्गीय पत्रकार विजय तिवारी की पत्नी भी नहीं रहीं! पढ़ें पूर्व मंत्री परिवार अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *जन जन की सरकार पहुंची लालकुआं वालों के द्वार*: पढ़ें : क्या कुछ हुआ इसमें…