Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

बिंदुखत्ता:- तो क्या विद्युत विभाग की लापरवाही से हुई लाइनमैन सुनील की मौत? पढ़ें क्या बोले ग्रामीण…

Ad
खबर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता। यहां साम सात बजे के लगभग बिजली विभाग में ठेकेदार कर्मचारी लाइनमैन सुनील ट्रांसफार्मर ठीक करने इंद्रानगर प्रथम ट्रॉली लाइन में चढ़ा था और उसके द्वारा लालकुआं बिजली विभाग से लाइन कट करने को बोला था लेकिन ग्रामीणों का कहना है बिजली विभाग ने लाइन कट नहीं की जिससे लाइनमैन सुनील ट्रांसफार्मर से चिपक गया और जमीन में गिर गया।

ADVERTISEMENTS Ad

ग्रामीणों तत्काल सुनील को हल्द्वानी STH ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीण कहते है बिजली विभाग ने लाइन कट नहीं की जिससे सुनील की दर्दनाक मौत हो गई है।यही नहीं सूचना के बाद भी कोई विभागीय अधिकारी अस्पताल नहीं गया और जब उनसे ग्रामीण लाइन कट नहीं करने का कारण पूछने लगे तो विभाग के अधिकारियों ने कहा आज लाइट नहीं थी इसलिए लाइन को कट नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *अवैध खनन और वनों का हो रहा दोहन*! वन विभाग ने पकड़ा एक वाहन! पढ़ें~ लालकुआं/पंतनगर अपडेट...

इस घटना से पूरा गांव दुखी है क्यों वह अपने वाहन से सुनील को अस्पताल ले गए थे। जबकि सूचना देने के बाद भी कोई अधिकारी सुनील को देखने तक अस्पताल नहीं आया इलाज करवाना तो दूर की बात रही।बताया जाता है सुनील और उसके जीजा प्रेम सिंह कोरंगा साथ रहकर पूरे इंद्रानगर की विद्युत व्यवस्था सम्हालते थे। सुनील की उम्र तीस साल के लगभग बताई जा रही है ।

बोले विभाग के अधिकारी…

विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता इंतजार अली का कहना है कि संभवत लाइन में बैक करंट आने के चलते यह घटना हुई है।वहीं एसडीओ संजय प्रसाद ने बताया कि सुनील ने लाइट जाने पर घटना की सूचना के बाद ब्रेकडाउन लिया था इसी दौरान यह घटना घटित हो गई। उन्होंने बताया कि वह डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हैं। उन्होंने उक्त घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम डेटा की सटीकता और समयबद्धता पर जोर: यूएसडीएमए और मौसम विभाग द्वारा वेधशाला प्रेक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण आयोजित

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें