Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित को गोली से उड़ाया! पढ़ें राजधानी अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉


देहरादून। प्रदेश की राजधानी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पीपल चौक माण्डुवाला में सोमवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूत्रों की मानें तो हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश बताई जा रही है। इस घटना से प्रेम नगर थाना क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है जबकि पुलिस आरोपियों की धरपकड़ को कई टीम छोड़ चुकी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की अंतिम यात्रा 13 सितम्बर को निकलेगी*! पढ़ें दुखद समाचार...

मृतक भाजपा का पूर्व मंडल अध्यक्ष था, जिससे इलाके में दहशत और हड़कंप मच गया है । हत्या की वजह आपसी रंजिश और महिला मित्र से जुड़ा पुराना विवाद बताया जाता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्यारों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित कर दी हैं।

जानकारी के अनुसार रोहित नामक युवक अपने दोस्तों के साथ बोलेरो वाहन (UK07 FZ 0707) से माण्डुवाला गया था, तभी बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे।

सूत्रों के अनुसार एक आरोपी ने बोलेरो पर सीधे सामने से गोली चलाई जो रोहित की गर्दन में जा लगी। घायल रोहित को गंभीर हालत में निकट के ग्राफिक एरा अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *विधायक *डॉ मोहन बिष्ट* जनता से माफी मांगें*! पढ़ें~~ जन जागरण अभियान और विधायक के बोल पर प्रतिक्रिया...

मृतक रोहित के मित्र अभिषेक बर्तवाल, निवासी तिलवाड़ी थाना सेलाकुई, ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर प्रेमनगर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष मोहन सिंह मामले की विवेचना कर रहे हैं।

जानकारी मिली है कि आपसी रंजिश के चलते यह हत्या की गई है इसके पीछे एक महिला से प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। पुलिस हर एंगल से जांच में जुट गई है।

इस घटना से समूचे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है क्योंकि हत्या राजधानी के प्रेमनगर में हुई है। लोगों में तरह तरह की चर्चा भी हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें