Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: विद्युत विभाग की लापरवाही से लाइनमैन सुनील की मौत! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता। यहां आज सात बजे के लगभग बिजली विभाग में ठेकेदार कर्मचारी लाइनमैन सुनील ट्रांसफार्मर ठीक करने इंद्रानगर प्रथम ट्रॉली लाइन में चढ़ा था और उसके द्वारा लालकुआं बिजली विभाग से लाइन कट करने को बोला था लेकिन ग्रामीणों का कहना है बिजली विभाग ने लाइन कट नहीं की जिससे लाइनमैन सुनील ट्रांसफार्मर से चिपक गया और जमीन में गिर गया।

ग्रामीणों तत्काल सुनील को हल्द्वानी sth ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीण कहते है बिजली विभाग ने लाइन कट नहीं की जिससे सुनील की दर्दनाक मौत हो गई है।

यही नहीं सूचना के बाद भी कोई विभागीय अधिकारी अस्पताल नहीं गया और जब उनसे ग्रामीण लाइन कट नहीं करने का कारण पूछने लगे तो विभाग के अधिकारियों ने कहा आज लाइट नहीं थी इसलिए लाइन को कट नहीं किया गया।

इस घटना से पूरा गांव दुखी है क्यों वह अपने वाहन से सुनील को अस्पताल ले गए थे। जबकि सूचना देने के बाद भी कोई अधिकारी सुनील को देखने तक अस्पताल नहीं आया इलाज करवाना तो दूर की बात रही।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *अवैध रूप से हथियार और फर्जी लाइसेंस वाले होने लगे पैक*! पढ़ें : कितने मिले हथियार...

बताया जाता है सुनील और उसके जीजा प्रेम सिंह कोरंगा साथ रहकर पूरे इंद्रानगर की विद्युत व्यवस्था सम्हालते थे। सुनील की उम्र तीस साल के लगभग बताई जाती है और वह गूलरभोज का निवासी था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें