

लालकुआं। विद्युत आपूर्ति ठप होने के बाद लाइन में फॉल्ट ढूंढने के दौरान अचानक लाइन में करंट प्रवाह हो जाने के चलते बिंदुखत्ता निवासी युवा लाइनमैन की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई, युवक की मौत की खबर से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम लगभग 6 बजे विद्युत आपूर्ति ठप्प होने पर बिंदुखत्ता क्षेत्र का विद्युत लाइनमैन सुनील सिंह दानू हाटाग्राम क्षेत्र में फाल्ट ढूंढ रहा था, तभी अचानक विद्युत लाइन में करंट का प्रवाह हो जाने के चलते सुनील को करंट लगने के चलते वह विद्युत पोल से नीचे गिर गया। जिससे वह मूर्छित हो गया, आसपास के ग्रामीणों ने घटना की सूचना लालकुआं विद्युत सब स्टेशन में दी, तथा तुरंत ही सुनील को डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 28 वर्षीय सुनील बिंदुखत्ता क्षेत्र के तिवारीनगर चित्रकूट क्षेत्र का निवासी था, विद्युत विभाग में लाइनमैन था, उसके दो बच्चे जिनमें 4 वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ और तीन वर्षीय पुत्री निहारिका हैं, जबकि पत्नी मंजू देवी, पिता कुंवर सिंह दानू, माता कमला देवी और बड़ा भाई करन दानू जोकि फास्ट फूड की दुकान चलाता है, का घटना की सूचना मिलते ही रो-रो कर बुरा हाल है।विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता इंतजार अली का कहना है कि संभवत लाइन में बैक करंट आने के चलते यह घटना हुई है।वहीं एसडीओ संजय प्रसाद ने बताया कि सुनील ने लाइट जाने पर घटना की सूचना के बाद ब्रेकडाउन लिया था इसी दौरान यह घटना घटित हो गई। उन्होंने बताया कि वह डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हैं। उन्होंने उक्त घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें





Subscribe to my channel
More Stories
उत्तराखंड के पॉलिटेक्निक छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी: नवंबर में आयोजित होंगे तीन वृहद रोजगार मेले, इंफ्रास्ट्रक्चर में भी होगा बड़ा सुधार
मसूरी मालरोड पर सुरक्षा और यातायात के कड़े इंतजाम: लगेंगे हाईटेक ANPR कैमरे और बोलार्ड, नियम तोड़ने वालों पर होगी पैनी नजर
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) के विदाई समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उनके कार्यकाल की सराहना, दी शुभकामनाएं