Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: बरेली रोड में भाजपा समर्थक असमंजस में! गौलापार में कांटे की टक्टर! पढ़ें जिला पंचायत सदस्य अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

मोतीनगर /गौलापार। जिला पंचायत की दो सीट आजकल खासा चर्चा में हैं! बरेली रोड में भाजपा समर्थक दुविधा में फंसते नजर आ रहे हैं एक ओर पार्टी की भारी भरकम नेता बबीता चंदोला मैदान में उतर गई हैं तो दूसरी ओर समाजसेवी कमलेश चंदोला की पत्नी मैदान में है और पार्टी विधायक और कार्यकर्ता उनके साथ नजर आ रहे हैं लेकिन बबीता चंदोला भी पार्टी में पुरानी कार्यकर्ता हैं इसलिए उनको भी हल्के में नहीं लिया जा सकता है!

ADVERTISEMENTS

इधर कांग्रेस ने शंकर जोशी की धर्मपत्नी को मैदान में उतारा है और कांग्रेस इस सीट को जीतने के लिए भरसक प्रयास करने में जुट गई है! कांग्रेस भाजपा के दो लोगों के मैदान में होने का लाभ उठा सकती है! बरेली रोड में स्थिति यह हो रही है कि जिसकी भी टक्कर होगी शंकर जोशी की धर्मपत्नी से होगी!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *स्वच्छ पेयजल ही पीने की ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने की अपील*! पढ़ें भीमताल विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

कांग्रेस नेता एकजुट होकर इस सीट को जीतने का प्रयत्न कर रहे हैं! कुछ लोग विधायक को कमजोर साबित करनेबका प्रयत्न भीतर खाने कर सकते हैं! जिनको विधायक खुश नहीं कर पा रहे हैं वह लोग भी भीतरघात कर सकते हैं!

गौलापार में भाजपा और कांग्रेस में सीधी टक्कर है कांग्रेस समर्थक अर्जुन बिष्ट की पत्नी और भाजपा नेता मुकेश बेलवाल की पत्नी में सीधी टक्कर नजर आ रही है! यहां दोनों प्रत्याशियों ने डोर टू डोर जन संपर्क अभियान तेज कर दिया है!

इस बार चुनाव रोचक होते जा रहे हैं! भाजपा के नेता जो चुनाव लड़वाते थे वह सब चुनाव लड़ रहे हैं जिससे मुकेश बेलवाल को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है! पार्टी विधायक ने भी यहां मुकेश बेलवाल को आशीर्वाद देने की जनता से अपील की है!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *गुरुवार को महालक्ष्मी मंदिर बेरीपड़ाव पहुंचेंगे सीएम पुष्कर धामी*! पढ़ें~~ पूरा कार्यक्रम...

अभी चुनाव चिन्ह आवंटित नहीं होने से प्रचार वह गति नहीं पकड़ पा रहा है जो गति चुनाव चिन्ह आवंटित होने पर होती है! त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव की धूम मच गई है चुनाव चिन्ह ही इस बार मतदाता को दिखेगा जिससे कई लोगों की बिन मेहनत भी लाटरी लग सकती है!

लोग कहने लगे हैं इस बार उलट पुलट भी हो सकती है प्रत्याशी का नाम इस बार चिन्ह के साथ नहीं होगा ऐसा बताया जा रहा है सिर्फ चुनाव चिन्ह होगा! अब जिसे चिन्ह याद रहेगा वही वोटर पक्का! याद नहीं रहा तो किसको दिया ये बाद में पूछने से क्या होगा! इस चुनाव को पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव आयोग ने बेहतरीन कोशिश की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें