Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: कार पर गिरा बोल्डर! एक की मौत पांच घायल! पढ़ें कहां हुआ हादसा…

Ad
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। यहां रविवार शाम को केदारनाथ हाईवे पर कुण्ड और काकड़ागाड़ के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब ऊपर से गिरे भारी पत्थर की चपेट में एक कार आ गई। पत्थर गिरने से कार अनियंत्रित होकर सीधे नदी के किनारे जा गिरी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कई घायल हैं।

इसकी सूचना मिलते ही डी.डी.आर.एफ., एस.डी.आर.एफ. और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। कार में छह लोग सवार थे।

सभी को रेस्क्यू कर 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित किया, जबकि पांच अन्य घायल हैं।

दुर्घटना में प्रभावित व्यक्तियों का विवरण :मुकेश कुमार, पुत्र श्री विजय बहादुर मौर्य (उम्र 40 वर्ष), निवासी — जैयदपुर, शांति नगर, जिला बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। (डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित)

अंजलि मौर्य, पत्नी श्री मुकेश कुमार (उम्र 32 वर्ष), निवासी — जैयदपुर, शांति नगर, जिला बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कोर्ट के आदेश पर शुद्ध पेयजल को लेकर कंट्रोल रूम स्थापित*! पढ़ें~ कहां करें संपर्क...

अमोली, पुत्री श्री मुकेश कुमार (उम्र 5 वर्ष), निवासी — जैयदपुर, शांति नगर, जिला बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।अरुण मौर्य, पुत्र श्री कुंज बिहारी मौर्य (उम्र 40 वर्ष), निवासी — केशरबाग, लोटेश रोड, जिला लखनऊ, उत्तर प्रदेश।रचना, पत्नी श्री अरुण मौर्य, निवासी — केशरबाग, लोटेश रोड, जिला लखनऊ, उत्तर प्रदेश।पिहू, पुत्री श्री अरुण मौर्य (उम्र 2.5 वर्ष), निवासी — केशरबाग, लोटेश रोड, जिला लखनऊ, उत्तर प्रदेश।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें