

हल्द्वानी। यहां आरसेटी कुंवरपुर नैनीताल में 29-01-2026 से संचालित 30 दिवसीय रेफ्रिजरेटर एवं एयर कंडीशनिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस प्रशिक्षण में जनपद नैनीताल के 21 सदस्यों ने प्रतिभाग करके प्रशिक्षण पूर्ण किया।
इस प्रशिक्षण में मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह मेहरा, प्रगतिशील किसान ने प्रशिक्षुओं को 30 दिवसीय कार्यक्रम को सफलतापूर्वक समापन करने पर बधाई देते हुए उन्हें इस कार्य को अपने स्वरोजगार के रूप में अपनाने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि ग्राहक को अच्छी सर्विस दे कर प्रतिभागी इस कार्य को अपने आय के एक नए श्रोत के रूप में विकसित कर सकते हैं तथा सरकार और आरसेटी के उद्देश्य को सफल बना सकते हैं।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर जयवीर सिंह ने प्रशिक्षुओं को थ्योरी, प्रेक्टिकल तथा कोल्ड स्टोरेज यूनिट का भ्रमण कराकर रेफ्रिजरेटर एवं एयर कंडीशनिंग प्रक्रिया की जानकारी दी गयी।
साथ ही सफल उद्यमी के गुण, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच, सफल उद्यमी से वार्ता और विभिन्न खेलों के माध्यम से उद्यमशीलता के बारे में रूबरू कराया गया तथा बैंकिंग संबंधित जानकारियां भी प्रदान की गई।
एन ए आर की असेसमेंट टीम देहरादून जीवन सिंह भंडारी एवं स्माइल खान द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को लिखित एवं मौखिक मूल्यांकन भी किया गया।
संस्थान के निदेशक अतुल कुमार पांडे द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षण पश्चात प्रशिक्षणार्थियों निजी व्यवसाय व आय सृजन गतिविधियों के मार्गदर्शन हेतु संस्थान से 2 वर्ष तक नियमित संपर्क बनाए रखेंगे।
साथ ही मार्च में संस्थान द्वारा प्रस्तावित सॉफ्ट टॉयज मेकिंग, पेपर कवर, लिफाफा, फाइल मेकिंग, ट्रेवल एवं टूरिस्ट गाइड, बांस और बेंत के उत्पाद प्रशिक्षण कार्यक्रमो के बारे में सूचित किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम करने हेतु 05946 – 266095 , 8477009546, 8630886903, 9756947425 संपर्क करे।
इस मौके पर बड़ौदा आरसेटी के निदेशक अतुल कुमार पाण्डेय, प्रशिक्षक नरेंद्र सिंह पिलख्वाल एवं एफएलसी काउंसलर सुरेश बिष्ट ने सभी प्रशिक्षुओं को सफलता के प्रेरित किया तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: “होली में कानून व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक”! पढ़ें: *होली पर हुड़दंग किया तो क्या होगा एक्शन…
ब्रेकिंग न्यूज: *मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मां नन्दा राजजात यात्रा मार्गो पर अवस्थापना सुविधाओं केे विकास को दी ₹ 3.08 करोड की धनराशि*! पढ़ें चमोली अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: विज्ञान दिवस पर *मैत्री* कार्यक्रम आयोजित! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…