

बिंदुखत्ता। तांबे और एल्यूमिनियम धातु को सोने के दाम बेच रहे सुनारों के गिरोह का सरगना गोवर्धन पूजा के दिन पकड़ा गया जब उसके द्वारा बनाए गए सोने के जेवरात में मात्र 40% ही सोना निकला! इसमें चालीस प्रतिशत तांबा और बीस प्रतिशत एल्यूमिनियम धातु निकला!

लंबे समय से बिंदुखत्ता में यह धंधा फल फूल रहा है इसका खुलासा तब हुआ जब जेवरात की जांच करवाई गई! इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को पूरी जानकारी दी! मामला गंभीर देख पुलिस हरकत में आ गई और कार रोड बाजार में पहाड़ी वर्मा नाम से दुकान खोलकर बैठा सरगना पुलिस ने धर दबोचा।
बातया जाता है या धंधा दो दशक से यहां चल रहा था! पुलिस ने आरोपी सुनार को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताते चलें कई सुनार लोगों का जेवरात लेकर भी भाग गए हैं और कुछ सुनार घरों से सोना चोरी के आरोप में भी पकड़े जा चुके हैं!
बताया जाता है सीधे साधे पहाड़ी लोगों की ठगने के लिए इन सुनार के गिरोह बाज लोगों ने हर गली में दुकान खोल रखी है और यह भोले भाले लोगों को लंबे समय से ठगने का काम करते आ रहे हैं!
समूचे क्षेत्र में इनका जाल फैला हुआ है जो ग्रामीणों से इस तरह की लंबे समय से ठगी कर रहा है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
बिंदुखत्ता में 21-22 नवंबर को होगा ‘लोकथात’ सांस्कृतिक महोत्सव, उत्तराखंड की लोकसंस्कृति की दिखेगी झलक…
रुद्रपुर: पीएसी के प्रशिक्षु जवान विष्णु कुमार की संदिग्ध मौत, परिजनों ने उठाई CBI जांच की मांग
लालकुआँ:-बच्चों की होनी थी शादी पिता की हो गयी मौत…