Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *मॉकड्रिल देखने आया युवक आपदा का हुआ शिकार*! पढ़ें कहां हुआ दुखद हादसा…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

भवाली। यहां बेतालघाट ब्लॉक में गुरुवार को आयोजित आपदा प्रबंधन मॉकड्रिल हकीकत में तब्दील हो गई जब मॉकड्रिल देखने आ रहे युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई!

ADVERTISEMENTS

जानकारी के अनुसार गुरुवार को पूरे राज्य में मॉकड्रिल कार्यक्रम आयोजित किता गया जिसके चलते यहां एक दर्दनाक हादसा हो गया।

मॉकड्रिल देखने जा रहा 17 वर्षीय किशोर कोसी नदी पार करते समय तेज बहाव में बह गया। मौके पर मौजूद एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर उसे नदी से बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कोटद्वार में खूनी संघर्ष: जंगल में घास लेने गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर भालू का जानलेवा हमला, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

जानकारी के अनुसार, बेतालघाट ब्लॉक के शहीद बलवंत सिंह भुजान-बर्धो मोटर मार्ग स्थित काली पहाड़ी के पास पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ और अन्य विभागों की ओर से आपदा प्रबंधन की मॉकड्रिल आयोजित की जा रही थी।

राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास करने के लिए मौके पर राहत शिविर और प्राथमिक उपचार केंद्र भी स्थापित किया गया था।

इसी दौरान कोसी नदी पार स्थित सिमलखा गांव निवासी विशाल सिंह (17) पुत्र आनंद सिंह मॉकड्रिल देखने के लिए घर से निकला। नदी पार करते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह कोसी नदी के तेज बहाव में बह गया।

युवक के नदी में बहने की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब 800 मीटर नीचे जाकर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद विशाल को नदी से बाहर निकाला और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 10 IAS और 20 PCS अफसरों के तबादले, देहरादून समेत 5 जिलों को मिले नए CDO

इस दुखद खबर से मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है वहीं आपदा प्रबंधन टीम ने भी इस घटना पर दुख जताया है।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, प्रशासन ने घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें