Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज : आँचल ब्रांड उत्तराखंड की ग्रामीण आत्मनिर्भरता और महिला शक्ति का प्रतीक! पढ़ें *आंचल* समाचार…

Ad
खबर शेयर करें 👉

कालाढूंगी/रामनगर। नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, लालकुआं द्वारा आयोजित रजत जयंती समारोह के अंतर्गत रविवार को कालाढूंगी एवं रामनगर क्षेत्रों की 40 महिला दुग्ध समितियों की सामूहिक गोष्ठियाँ आयोजित की गईं।

ADVERTISEMENTS Ad

समितियों से जुड़े लगभग 25,000 दुग्ध उत्पादक उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती को हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। भव्य आयोजनों में दुग्ध उत्पादन, गुणवत्ता नियंत्रण एवं महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

कालाढूंगी क्षेत्र की महिला दुग्ध समितियों की सामूहिक गोष्ठी दूध समिति चाँदनी चौक में मुख्य अतिथि विधायक बंशीधर भगत ने महिला दुग्ध उत्पादकों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें डेयरी व्यवसाय में नई तकनीक अपनाने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया।

कालाढूंगी क्षेत्र में 470 दुग्ध उत्पादक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।वही रामनगर क्षेत्र की महिला दुग्ध समितियों की गोष्ठी मंदिर प्रांगण बैड़ाझाल में बड़ी संख्या में महिला दुग्ध उत्पादक सदस्य शामिल हुईं।

यह भी पढ़ें 👉  एशियन गेम्स 2026 के हीरोज से मिले पीएम मोदी: बोले- 'यह नए भारत की सशक्त तस्वीर है, देश का युवा हर बुलंदी को छूने के लिए तैयार'

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने उपस्थित महिलाओं को दुग्ध उत्पादन से संबंधित योजनाओं एवं सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा उन्हें इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

आँचल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने अपने विस्तृत संबोधन में कहा कि “आँचल ब्रांड उत्तराखंड की ग्रामीण आत्मनिर्भरता और महिला शक्ति का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के दुग्ध उत्पादक, विशेषकर महिलाएँ, अपनी मेहनत और गुणवत्ता के प्रति समर्पण से आँचल को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला रही हैं।श्री बोरा ने कहा कि दुग्ध उत्पादन ग्रामीण परिवारों की आर्थिक रीढ़ है और आँचल संघ प्रत्येक उत्पादक तक आधुनिक तकनीक, पशु स्वास्थ्य सेवाएँ एवं प्रशिक्षण सुविधाएँ पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है ।

उन्होंने अवगत कराया कि आने वाले समय में संघ डिजिटल भुगतान प्रणाली, दूध परीक्षण की वैज्ञानिक पद्धति और कोल्ड चेन विस्तार के माध्यम से पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करेगा।अंत में उन्होंने सभी समितियों से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर उत्तराखंड को “दुग्ध समृद्ध प्रदेश” बनाने में योगदान दें।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब जगमगाएंगी शहर की अंधेरी सड़कें, स्ट्रीट लाइट के लिए मिले 1.53 करोड़ रुपये

कार्यक्रम में पीड़ित पशुपालक परिवार को आर्थिक सहायता के डेढ़ लाख के चैक भी वितरण किये गये।

कार्यक्रम का संचालन प्रशासन /विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी द्वारा किया गया कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री तरुण बंसल,कालाढूंगी मंडल अध्यक्ष विपिन जंतवाल तथा सामाजिक कार्यकर्ता विपिन चंद्र जोशी दुग्ध संघ उपनिदेशक संजय उपाध्याय, संचालक दीपा बिष्ट, कृष्ण कुमार शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, पी एंड आई सुभाष बाबू, महिला डेयरी सहायक प्रबन्धक गीता ओझा , प्रभारी पर्वतीय कृपाल सिंह, राजेन्द्र दुम्का, खलील अहमद, शांति कोरंगा, मुन्नी आर्या, मोहन जोशी, कमलेश कुमार, रमेश मेहता, रमेश आर्या, विपिन तिवारी, हेमन्त पाल, मीना रौतेला , भारी संख्या में दुग्ध उत्पादक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें