

देहरादून। यहां गिटार सीखने जा रही बालिका से उसके ही गुरु ने उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला! प्रेमनगर पुलिस के अनुसार स्कूल की छुट्टी होने के चलते क्षेत्र की एक 12 साल की बच्ची ने पास के सेंटर से गिटार सीखना शुरू किया।
बताया जाता है कि उसी दौरान ट्यूशन टीचर विश्वास दत्त शर्मा निवासी विंग नंबर 01 ने उसके साथ दुष्कर्म कर डाला।
इसका पता तब चला जब कुछ दिन से छात्रा ट्यूशन जाने से इन्कार करने लगी थी और बिल्कुल न जाने की जिद पर अड़ गई थी!
इस पर आश्चर्य में पड़े अभिभावकों ने उससे बात की और न जाने के पीछे का कारण पूछा तो तब सहमी छात्रा ने टीचर की करतूत के बारे में बताया।
बालिका की पूरी बात सुनकर सदमे में आए परिजनों ने पुलिस को शिकायत की, इसके बाद महिला दरोगा ने बच्ची से पूछताछ की और बाद में आरोपी विश्वास को गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना से स्थानीय लोगों में रोष देखा जा रहा है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
आम आदमी की जेब पर फिर महंगाई की मार: कल से महंगा होगा आंचल दूध, पनीर और क्रीम के भी बढ़े दाम; देखें पूरी रेट लिस्ट
देहरादून कैंट की बदलेगी तस्वीर: सीएम धामी ने दी 48.44 करोड़ की 23 परियोजनाओं की सौगात, डिग्री कॉलेज और चौड़ी सड़कों समेत कीं 8 बड़ी घोषणाएं
नेपालीफार्म के पास उत्तराखंड रोडवेज बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; सभी यात्री सुरक्षित