Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: किसी भी पात्र निवासी को भूमि से बेदखल नहीं किया जा रहा! पढ़ें कहां की समस्या पर मिले पार्षद डीएम वंदना से…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। आज नगर निगम हल्द्वानी के पार्षदगण एवं दमुवाढूंगा क्षेत्र के स्थानीय नागरिकों ने जिलाधिकारी नैनीताल वन्दना से भेंट कर दमुवाढूंगा क्षेत्र में भूमि अभिलेखीय संचालन (Settlement एवं Record Operations) हेतु शासन को भेजी गई संस्तुति के लिए आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS

बैठक के दौरान पार्षदों एवं स्थानीय नागरिकों ने हाल ही में क्षेत्र में हो रहे सरकारी भूमि सर्वेक्षण को लेकर अपनी आशंकाएं भी व्यक्त कीं। उन्होंने निवेदन किया कि इस प्रक्रिया में पुराने एवं पात्र निवासियों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में श्रम विभाग के कैंप की झूठी खबर से जुटीं महिलाएं, अब इस दिन लगेगा कैंप... देखें वीडियो

जिलाधिकारी वन्दना ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि यह सर्वे केवल सार्वजनिक प्रयोजन, जैसे कि सड़कों, नालों, जल निकासी एवं अन्य सार्वजनिक सुविधाओं हेतु सरकारी भूमि की पहचान के लिए किया जा रहा है। किसी भी पात्र निवासी को भूमि से बेदखल नहीं किया जा रहा है ।

उन्होंने यह भी अवगत कराया कि शीघ्र ही एक संयुक्त समिति का गठन किया जा रहा है , जिसमें राजस्व विभाग, नगर निगम, टाउन प्लानिंग, जल संस्थान, वन विभाग, विद्युत विभाग के साथ-साथ स्थानीय निवासी, पार्षदगण एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को शामिल किया जायेगा।

यह समिति क्षेत्र में आवश्यक सार्वजनिक सुविधाओं की आवश्यकता का परीक्षण करेगी और विभिन्न आवश्यक विभागों की योजनागत आवश्यकताओं के अनुसार भूमि को आरक्षित करने की अनुशंसा करेगी, जिससे क्षेत्र का योजनाबद्ध एवं समन्वित विकास सुनिश्चित किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *गुरुवार को महालक्ष्मी मंदिर बेरीपड़ाव पहुंचेंगे सीएम पुष्कर धामी*! पढ़ें~~ पूरा कार्यक्रम...

साथ ही, जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि दमुवाढूंगा क्षेत्र के समग्र जल निकासी समाधान हेतु UUSDA (Uttarakhand Urban Sector Development Agency) एवं ADB (Asian Development Bank) के सहयोग से एक ड्रेनेज प्लान तैयार किया जाएगा, जिससे वर्षा जल एवं नाले के प्रभावी प्रबंधन के साथ क्षेत्र को जलभराव की समस्या से मुक्ति मिल सकेगी।

इस अवसर पर निवर्तमान पार्षद देवी दयाल उपाध्याय, वार्ड संख्या 37 की पार्षद विद्या देवी, पार्षद प्रतिनिधि वार्ड 37 एवं भाजपा नेता हृदयेश कुमार, वार्ड संख्या 36 की पार्षद तनुजा जोशी, तथा रेखा नैनीवाल, अमित जोशी, रवि आर्य एवं दीपक कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें