Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *अखाड़े की बैठक में पहुंचकर सीएम पुष्कर धामी ने कर दिया अर्ध कुंभ मेले का कार्यक्रम तय*! पढ़ें : कितने दिन चलेगा कार्यक्रम…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। अर्ध कुंभ को लेकर अखाड़ों में आपसी मतभेद के बीच बैठक में पहुंचे सीएम धामी और कुंभ को लेकर लिया फैसला।

ADVERTISEMENTS

सीएम पुष्कर धामी के मुताबिक 97 दिन का अर्धकुंभ होगा और इसमें 10 स्नान होंगे। अर्धकुंभ को कुंभ बनाने की कवायद में एक तरफ जहां मूलभूत सुविधाओं के विकास का खाका खींचा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: पुलिस की पहल...सड़क में कैसे रहें सुरक्षित ? पढ़ें खास जानकारी...

वहीं दूसरी तरफ कुंभ में महत्वपूर्ण अखाड़ों के शाही स्नान की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को चर्चा की गई है। खास बात यह है कि अखाड़ों में चल रही रार के बीच होने वाली बैठक में सरकार के मुखिया व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए। इसके चलते सभी संतों का मतभेद भी खत्म हो गया है।

ये बात कड़वी लगेगी लेकिन अखाड़ों में चल रहे आपसी मतभेद के बीच होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में शुक्रवार को धर्मनगरी हरिद्वार में अर्धकुंभ को भव्य और दिव्य बनाने का खाका तैयार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *बनभूलपुरा मामला फिर सत्रह सितंबर तक टल गया*! पढ़ें ~ हल्द्वानी अपडेट...

जानकारी के मुताबिक 97 दिन के आयोजन में 10 स्नान होंगे। अखाड़ों के आचार्यों, प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सीएम ने अर्धकुंभ स्नान की तिथियां घोषित कीं।

आगाज 14 जनवरी को मकर संक्रांति के साथ होगा और 20 अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा के शाही स्नान के साथ समापन होगा। सीएम पुष्कर धामी के अखाड़े पहुंचने पर सभी संतों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें