

लालकुआं। उत्तराखंड आंदोलन में राजा बहुगुणा वह नाम हुआ करता था जो हमेशा जनवादी ताकतों की एकता और एकजुटता को लेकर काफी गंभीर व्यक्तित्व समझा जाता था जो सभी विवादों को सुलह के द्वारा समाप्त करा दिया करता था! आज उस जनवादी ताकतों के पक्षधर कामरेड राजा बहुगुणा की शव यात्रा दीपक बोस भवन भाकपा माले कार्यालय से आरंभ हुई जिसमें भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
चित्रशिला घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा! कामरेड राजा बहुगुणा को नम आंखों से लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके सपनों की पूरा करने के लिए वह सदैव संघर्ष करेंगे। सभी वामपंथी दलों के जनप्रतिनिधि भी इस शव यात्रा में शामिल होने यहां पहुंचे थे।

बिंदुखत्ता के भूमि संघर्ष में राजा बहुगुणा का जो सहयोग रहा था उसे लोग कभी नहीं भूल सकेंगे। लोगों ने कहा कामरेड राजा बहुगुणा हर गरीब की आवाज थे और बुनियादी सवालों के लिए जीवन भर संघर्षरत रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *गुरुवार को महालक्ष्मी मंदिर बेरीपड़ाव पहुंचेंगे सीएम पुष्कर धामी*! पढ़ें~~ पूरा कार्यक्रम…
ब्रेकिंग न्यूज: *भीमताल ब्लॉक के डायरिया/पीलिया मरीजों को मिले उचित स्वास्थ्य सुविधा*! पढ़ें~~ भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने क्या दिए निर्देश…
ब्रेकिंग न्यूज: *हल्द्वानी में चल रहा भाजपा का चिंतन*! पढ़ें~ उत्तराखंड की बड़ी खबर…