Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: डीजल/पेट्रोल के साथ ही सीएनजी के दाम भी बढ़े! महंगाई की मार झेलने को हो जाओ तैयार…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। हाल के दिनों में मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेज़ी का असर अब भारतीय उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ना शुरू हो गया है।

ADVERTISEMENTS

भारतीय तेल कंपनियों ने शुक्रवार से पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में ₹3 प्रति लीटर की बड़ी बढ़ोतरी कर दी है। वर्ष 2022 के बाद पहली बार यह पिछले चार वर्षों में ईंधन की कीमतों में देखी गई सबसे बड़ी वृद्धि है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कुछ लोग पहली बारिश की खुशबू चुरा ले गए*! *काश मैं बादल होता*! पढ़ें~कवि का नजरिया...

पेट्रोल-डीज़ल के साथ-साथ CNG के दामों में भी ₹2 प्रति किलोग्राम का इजाफा किया गया है। पांच राज्यों के चुनाव खत्म होने के बाद से ही इन कीमतों के बढ़ने की आशंका जताई जा रही थी।

जिस पर अब कंपनियों ने मुहर लगा दी है, विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उछाल आ रहा था। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ईंधन की खपत कम करने की अपील की थी, जिसे तेल कंपनियों द्वारा दाम बढ़ाने के संकेत के रूप में देखा जा रहा था।

आखिरकार भारी घाटे और वैश्विक संकट को देखते हुए शुक्रवार को कीमतों में बदलाव का फैसला लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *किसान बर्बादी के कगार पर*! बारिश ने दिखाया अपना रौद्र रुप! पढ़ें~ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

ईंधन महंगा होने का सीधा असर परिवहन लागत (Transport Cost) पर पड़ेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे माल ढुलाई महंगी होगी, जिसके कारण आने वाले दिनों में:खाने-पीने की चीज़ों के दाम बढ़ सकते हैं।

रोज़मर्रा के सामान (FMCG) महंगे हो सकते हैं।आम आदमी के लिए यात्रा करना और निजी वाहन चलाना पहले से अधिक खर्चीला हो जाएगा।बाज़ार विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यदि अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की कीमतें स्थिर नहीं हुईं, तो आने वाले दिनों में महंगाई की दर और भी बढ़ सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें