Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

*ब्रेकिंग न्यूज* 21 अप्रैल को सुरक्षा गार्ड बनिए! पढ़ें रोजगार से जुड़ी अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । जनपद के सभी ब्लॉकों में सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर की भर्ती खोली गई है। मुख्य विकास अधिकारी ने अवगत कराया कि भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एस आई एस इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में ब्लॉक स्तर पर दिनांक 21 अप्रैल 2025 से सभी ब्लॉकों में सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कैरियर काउन्सिलिंग एवं गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित किया गया*! पढ़ें~कालाढूंगी अपडेट...

एसआईएस के भर्ती अधिकारी श्री अशप्रीत सिंह ने बताया भारतीय संविधान के पसारा एक्ट 2005 के अनुसार एस आई एस इंडिया लिमिटेड देश की बहुराष्ट्रीय कंपनी है, जो भारत के अतिरिक्त विदेशों में भी सरकारी/गैर सरकारी संस्थानों पर सुरक्षा प्रदान करती है।

इसी कंपनी में बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए शिविर के आयोजन का कार्यक्रम जारी किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोजित भर्ती शिविर में हिस्सा ले सकते हैं।

उक्त शिविर का आयोजन दिनांक 21-22 अप्रैल, 2025 को ब्लॉक रामनगर में, दिनांक 23-24 अप्रैल को कोटाबाग में,25-26 अप्रैल को हल्द्वानी ब्लॉक में, दिनांक 28-29 अप्रैल को भीमताल ब्लॉक में,दिनांक 30 अप्रैल व 01 मई को वैतालघाट में, 02 व 03 मई को रामगढ़ ब्लॉक में , दिनांक 05-06 मई को धारी ब्लॉक में, और दिनांक 07-08 मई, 2025 को ओखलकाण्डा ब्लॉक में शिविरों का आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *नैनीताल दुग्ध संघ की बोर्ड बैठक*! पढ़ें~ कितने प्रस्तावों पर हुआ मंथन...

इन पदों के लिए अनिवार्य योग्यता –**सुरक्षा सैनिक*- न्यूनतम 10वीं पास/फेल, लंबाई – 168 सेमी, आयु- 19 से 40 वर्ष।*सुपरवाइजर* – न्यूनतम 12वीं पास, लंबाई – 170 सेमी, आयु- 21 से 40 वर्ष।

अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिकारी श्री अशप्रीत सिंह से मोबाइल नंबर 7017721271 से संपर्क करें।*

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें