Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *फर्जी डिग्री जमाकर बनीं प्रवक्ता! अब लटकी तलवार*! पढ़ें क्या है मामला…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। नेशनल इंटर कॉलेज में कार्यरत इतिहास प्रवक्ता रेनू कुमारी की नौकरी पर संकट गहरा गया है। एसआईटी जांच में उनकी एमए (इतिहास) की डिग्री पूरी तरह फर्जी पाए जाने के बाद माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार को आवश्यक विभागीय कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *90 स्वयं सहायता समूहों को लाभान्वित करने का लक्ष्य*!पढ़ें~ नाबार्ड की बैठक...

जांच रिपोर्ट के अनुसार, हरिद्वार के धनौरी स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में कार्यरत रेनू कुमारी द्वारा प्रस्तुत एमए (इतिहास) की डिग्री हिमाचल प्रदेश के मानव भारती विश्वविद्यालय, सोलन से जारी होना नहीं पाई गई। एसआईटी ने स्पष्ट किया कि फर्जी डिग्री के आधार पर उन्होंने शिक्षा विभाग में नियुक्ति प्राप्त की थी।

रिपोर्ट मिलने के बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय प्रबंधक को सभी अभिलेखों सहित तलब किया है। साथ ही प्रवक्ता को भी अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया है।

विभागीय सूत्रों के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए उनकी बर्खास्तगी लगभग तय मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कैरियर काउन्सिलिंग एवं गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित किया गया*! पढ़ें~कालाढूंगी अपडेट...

हालांकि बड़ा सवाल यह भी उठ रहा है कि नियुक्ति के समय प्रमाणपत्रों का सत्यापन नहीं करने वाले चयन समिति और नियुक्ति प्राधिकारी की जिम्मेदारी तय होगी या नहीं। इससे पहले भी उत्तराखंड में फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी पाने वाले कई शिक्षकों की सेवाएं समाप्त की जा चुकी हैं।

ऐसे मामलों के बार-बार सामने आने से विभागीय सत्यापन प्रक्रिया और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें