Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *कैप्टन अजय पंत को कांसुलर सहायता प्रदान की जा रही*! पढ़ें : कहां हैं गिरफ्तार…

Ad
खबर शेयर करें 👉

रामनगर। यहां के निवासी कैप्टन अजय पंत को भारतीय उच्चायोग का पूरा सहयोग मिल रहा है यह बात सांसद अजय भट्ट ने कही है। बताते चलें कि रामनगर निवासी कैप्टन अजय पंत, जो वर्तमान में यूनाइटेड किंगडम की विनचेस्टर जेल में न्यायिक हिरासत में हैं, को भारतीय उच्चायोग, लंदन द्वारा लगातार कांसुलर सहायता प्रदान की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *90 स्वयं सहायता समूहों को लाभान्वित करने का लक्ष्य*!पढ़ें~ नाबार्ड की बैठक...

सांसद अजय भट्ट को भेजे गए पत्र में उच्चायोग ने बताया कि कैप्टन पंत से संपर्क स्थापित किया गया है और उन्होंने स्वयं को सामान्य रूप से स्वस्थ बताया है।

विदित है कि विगत दिवस कैप्टन पंत की पत्नी द्वारा सांसद अजय भट्ट से मुलाकात कर अपने पति की मदद करने की गुहार लगाई थी।उच्चायोग ने उनकी पत्नी, नियोक्ता, कानूनी प्रतिनिधियों तथा ब्रिटिश अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखा है।

ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय से उनके अधिकारों और सुरक्षा को सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है।कैप्टन पंत की अगली न्यायालय में सुनवाई 16 जुलाई 2026 को निर्धारित है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन*! पढ़ें ~ जनगणना से जुड़ी खास अपडेट...

भारतीय उच्चायोग ने आश्वासन दिया है कि मामले में कैप्टन पंत और उनके परिवार को हर संभव सहायता एवं सहयोग लगातार उपलब्ध कराया जाता रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें