Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *एस आई आर अभियान में आम जनता करे सहयोग*! पढ़ें किसने की अपील…

Ad
खबर शेयर करें 👉

कालाढूंगी। उपजिलाधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कालाढूंगी सुधीर कुमार ने विधानसभाक्षेत्र कालाढूंगी के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए अवगत कराया कि वर्तमान में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चल रहा है जिसमें उनकी अधिकाधिक सहभागिता आवश्यकीय है।

ADVERTISEMENTS

उन्होंने सभी से अपील की है कि वह विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान के अन्तर्गत कालाढूंगी विधान क्षेत्र में निवार्चक नामावलियों के सुचारु पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से सम्पन्न कराने के लिए नियुक्त BLO को अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *लोक भवन में हुआ स्वास्थ शिविर का आयोजन*! पढ़ें : कितने लोगों ने उठाया लाभ...

उन्होंने कहा है कि जब भी सम्बन्धित BLO (बीएलओ) आपके पास जानकारी प्राप्त करने या गणना प्रपत्र एकत्रित करने हेतु आऐं तो उन्हें सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने में अपना सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सभी का सहयोग इस महत्तवपूर्ण कार्य की सफलता के लिए अत्यन्त आवश्यकीय है।

उपजिलाधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों, नगर निकाय प्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं जागरूक नागरिकों से भी अपील की है कि वे इस जनहितकारी अभियान में पूर्ण सहयोग प्रदान कर इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिकाधिक नागरिकों को इसमें सहभागिता हेतु प्रेरित करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें