

उत्तराखंड पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने कहा है कि कर्णप्रयाग में हो कुछ हुआ है वह बेहद शर्मनाक है इस घटना ने पूरे शासन/प्रशासन की कलई खोल दी है! निहगों ने पूरी सरकार को जिस तरह निहंग कर दिया और ठाठ से आतंक मचाकर ऐसे चले गए जैसे अंग्रेज देश से गए थे ? उन्होंने इसे सरकार की विफलता करार दिया है।
उन्होंने कहा अफसोस है कि इनके खिलाफ सरकार और पुलिस तंत्र ने कानूनी कार्यवाही क्यों नहीं कि ? राज्य बनने के बाद पहली बार इस तरह का आतंक इस राज्य की भोली भाली जनता ने देखा है जो असहनीय है!
पहाड़ के लोगों को गाली देना, उनकी बेइज्जती करना, पुलिस पर पथराव करना, गुरुद्वारे पर कब्जा करना, इसके बाद मेहमान की तरह विदाई ने पूरे तंत्र को ही तार तार कर दिया! छ आतंकवादियों के सामने सब नतमस्तक इसे कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी!
पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने उपरोक्त सभी आरोप लगाते कहा कि भाजपा का असली चेहरा उजागर हो गया है! उन्होंने कहा ये घटना इस सरकार के मुंह पर तमाचा है। उन्होंने कहा कानून सबके लिए एक समान होना चाहिए यही लोकतंत्र है। उन्होंने कहा उत्तराखंड सरकार को अस्थिर करने और आम जनता में दहशत फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा पंजाब और उत्तराखंड के संबंध खराब करने की साजिश कामयाब नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा सीमा पर जिस तरह माहौल देखने को मिला वह चिंतनीय है और इस राज्य के लिए सोचने का विषय है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *लोक भवन में हुआ स्वास्थ शिविर का आयोजन*! पढ़ें : कितने लोगों ने उठाया लाभ…
ब्रेकिंग न्यूज: *शुक्रवार को वितरित होगा शरबत*! पढ़ें : कितने बजे होगा शुरु…
ब्रेकिंग न्यूज: *डॉ हरीश बिष्ट उतरे मैदान में 90 डायरिया मरीजों को मिला उपचार*! पढ़ें : भीमताल ब्लॉक अपडेट…