Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ब्रेकिंग न्यूज: भीमताल क्षेत्र बाघ के आतंक से दहशत में! ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने उठाई जन समस्या! पढ़ें नैनीताल जनपद अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें -

भीमताल। भीमताल के ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने कहा है बाघ (नरभक्षी) के हमले से पूरा क्षेत्र थर्राया है इसलिए वन विभाग तुरंत पिंजरा लगाना शुरू करे अब किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती है।

ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश सिंह बिष्ट ने कहा नरभक्षी बाघ को तत्काल मारे वन विभाग क्योंकि नैनीताल जनपद भीमताल में गुलदार बाघ द्वारा निरंतर मानव जीवन को अपना निवाला बनाया जा रहा है पहाड़ के लिए गहरी चिंता है।

उन्होंने कहा वन विभाग अपनी जिम्मेदारियों से बच नहीं सकता इसलिए जनता को जानवरों से बचाना उसकी जिम्मेदारी है।

प्रभावित परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है प्रमुख ने कहा विगत वर्षों भीमताल ब्लॉक में आदमखोर बाघ ने महिलाओं को अपना निवाला बनाया विगत एक माह के भीतर ही भीमताल विधानसभा में तीन महिलाओं को अपना निवाला बना दिया है जो भविष्य के लिए चिंताजनक हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *13 मार्च तक पूरे करें विकास कार्य! हर दस दिन में होगी समीक्षा*! पढ़ें: *डीएम ललित मोहन रयाल* ने क्या कहा...

प्रमुख ने कहा भीमताल में एकाएक घटना हो रही है। साथ ही कई जगहों पर तेंदुए की गतिविधि देखी जा रही हैं वन विभाग मौन है विभाग की यह लापरवाही उदासीनता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं है ।

नरभक्षी को आदमखोर घोषित कर शीघ्र मारने के आदेश जारी करे विभाग ग्रामीणों में डर और आक्रोश है। ग्रामीण अपने घरों पर बंद होने को मजबूर है अपने दैनिक कार्यों को भी नहीं कर पा रहे है।

जिससे परिवारों के पालन पोषण का भी संकट मंडराने लगा है वन विभाग को अतिरिक्त गश्त और तकनीकों का उपयोग कर और मावन हानि वाले वन्य जीव तेंदुए को आदमखोर घोषित कर इसे शीघ्र मारना या पकड़ना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *आंवला एकादशी पर चढ़ा विष्णु भगवान पर रंग*! पढ़ें होली समाचार...

एवं पीड़ित परिवारों को सीधा उनके खाते में मुआवजा राशि देनी चाहिए साथ ही भविष्य के लिए समाधान दीर्घकालिक उपायों की आवश्यकता है, ताकि वन्य जीवो से हो रही मानव हानि को रोका जा सके।

Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें