

काठगोदाम। यहां गौला बैराज के निकट एक युवक का शव बरामद हुआ है। उपनिरीक्षक मनोज यादव, कॉन्स्टेबल मोहम्मद यासीन और कॉन्स्टेबल लक्ष्मण शामिल रहे। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर अहम जानकारियां जुटानी शुरू की।
पुलिस के अनुसार, मृतक की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी है। बताया जाता है वह बिंदुखत्ता संजय नगर का हो सकता है, शव किस हालात में यहां पहुंचा, यह अभी स्पष्ट नहीं है।
प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, इसलिए पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। मृतक पोस्ट ऑफिस विभाग का कर्मचारी भी बताया जाता है और बिंदुखत्ता का निवासी बताया जाता है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें





Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *शहर की सफाई व्यवस्था नगर निगम का चेहरा होती है* ! *अनुपस्थित सफाई कर्मियों एवं सफाई नायकों पर होगी सख्त कार्रवाई*! पढ़ें~ नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने कहां किया निरीक्षण…
देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ की दहाड़, CM धामी की बड़ी घोषणा— अब कॉलेज छात्रों को भी मिलेगी फ्री एंट्री
उत्तराखंड: वोटर लिस्ट को त्रुटिरहित बनाने के लिए 20 नवंबर से चलेगा विशेष अभियान, बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे गहन जांच