Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *भीमताल के ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट बने जनपद ब्लॉक प्रमुख संगठन अध्यक्ष*! पढ़ें और किसे क्या पद मिला…

Ad
खबर शेयर करें 👉

भीमताल। जनपद नैनीताल ब्लॉक प्रमुख संगठन अध्यक्ष बने डॉ हरीश सिंह बिष्ट जनपद नैनीताल के सम्मानित प्रमुख संघ द्वारा एक गरिमामयी एवं महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद नैनीताल के सभी सम्मानित ब्लॉक प्रमुखगणों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

ADVERTISEMENTS

बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद के समग्र विकास, जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा करना तथा संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं संगठित दिशा प्रदान करना रहा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कुछ लोग पहली बारिश की खुशबू चुरा ले गए*! *काश मैं बादल होता*! पढ़ें~कवि का नजरिया...

बैठक के दौरान सभी प्रमुखों द्वारा आपसी समन्वय, विकास कार्यों में तेजी एवं जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर विशेष बल दिया गया।इस अवसर पर जनपद नैनीताल सर्वसम्मति से प्रमुख संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

जिसमें निम्न पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए —

🔹 अध्यक्ष — डॉ. हरीश बिष्ट जी🔹 उपाध्यक्ष — मंजू गौड़ जी🔹 उपाध्यक्ष — दीपक आर्या जी🔹 कोषाध्यक्ष — भावना आर्या जी🔹 महासचिव — अंकित साह जी🔹 महामंत्री — के. डी. रुवाली जी🔹 उप सचिव — मंजू नेगी जी

बैठक में उपस्थित सभी सम्मानित प्रमुखगणों ने नवगठित कार्यकारिणी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम जनपद नैनीताल के विकास, संगठन की मजबूती एवं जनसेवा के कार्यों को पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  *ब्रेकिंग न्यूज* *महिलाओं ने इतिहास रच डाला*! * बिंदुखत्ता राजस्व गांव के लिए बरसात में भी निकली सड़कों पर*! सरकार ने भेजा प्रतिनिधि! पढ़ें ~उत्तराखंड की बड़ी खबर...

साथ ही सभी प्रमुखों ने एकजुट होकर जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए विकास की नई दिशा तय करने एवं जनपद को निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर करने का संकल्प लिया।

ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉo हरीश सिंह बिष्ट ने सभी प्रमुख गणों का आभार व्यक्त किया इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ओखलाकांडा के डी रूवाली, ब्लॉक प्रमुख हल्द्वानी मंजू गौड़, ब्लॉक प्रमुख कोटाबाग मनीषा जंतवाल, ब्लॉक प्रमुख रामनगर मंजू नेगी, ब्लॉक प्रमुख धारी भावना आर्य, ब्लॉक प्रमुख रामगढ़ दीपक कुमार, ब्लॉक प्रमुख बेतालघाट अंकित साह उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें