

लालकुआं। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिंदुखत्ता पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने स्कूटी से अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान अभियुक्त की स्कूटी की डिक्की से 17 क्वार्टर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इसके बाद उसके घर के स्टोर रूम की तलाशी लेने पर 48 क्वार्टर और बरामद हुए। पुलिस ने कुल 65 क्वार्टर रॉयल स्टैग एवं प्रेस्टीज मार्का अंग्रेजी शराब जब्त की है।
मौके से शराब तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी संख्या UK06M-3175 भी पुलिस ने बरामद की।इस मामले में अभियुक्त के खिलाफ FIR संख्या 127/2026, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।
नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।नैनीताल पुलिस का संदेश: अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *आजादी के बाद भी जिसने सड़क नहीं देखी वो विजय पुर पहुंचा सांसद के पास*! पढ़ें~ कहां है ये गांव…
ब्रेकिंग न्यूज: *उत्तराखंड कैबिनेट के निर्णयों का किया स्वागत*! पढ़ें~ क्या बोले काबीना मंत्री…
ब्रेकिंग न्यूज: *दुग्ध समिति सचिव का असामयिक निधन*! गांव में शोक छाया! पढ़ें~ बिंदुखत्ता अपडेट…