Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *बिंदुखत्ता के युवक की सीपीपी अंदर सेवाकाल में मौत*! 9 लाख और एक सदस्य को रोजगार देगी मिल! पढ़ें बिंदुखत्ता अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता। क्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है बिंदुखत्ता निवासी 34 वर्षीय मोहन राम, पता : तिवारी प्रथम बिंदुखत्ता, जो Century Pulp & Paper में कार्यरत थे, आज सुबह करीब 08:00 बजे ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। ड्यूटी के दौरान उनकी आकस्मिक तबियत बिगड़ी और अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है। Cpp प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को नौ लाख रुपए और एक सदस्य को रोजगार देने का लिखित आश्वासन दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दून-हरिद्वार में लोक आस्था का महासंगम: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा

बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान कंपनी परिसर के अंदर ही उनकी अचानक मृत्यु हो गई। शाम करीब 05:00 बजे इसकी सूचना परिजनों को दी गई, जिसके बाद मोहन राम का शव सुशीला तिवारी अस्पताल की मोर्चरी पहुँचाया गया।

जब परिजन मोर्चरी पहुँचे और शव देखा तो परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

Cpp प्रबंधन ने कहा ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। मिल के सभी कर्मचारी और संविदा मजदूरों ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है। मृतक के घर तिवारी नगर में सन्नाटा पसरा है हर कोई युवक की असामयिक मृत्यु से दुखी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्या चुनाव से पहले बदले जाएंगे कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत? निर्वाचन आयोग के नए निर्देशों से बढ़ी चर्चा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें